मंत्री की बेटी के निधन पर पूर्णिमा की मार्मिक पोस्ट, बोलीं- उस शून्यता को फिर देख रही हूं, जो दस सालों से...
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का जमशेदपुर में सड़क हादसे में निधन हो गया। इस पर ...और पढ़ें

पूर्णिमा नीरज सिंह। (फाइल फोटो)
HighLights
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का निधन।
जमशेदपुर में सड़क हादसे में हुई तृषा की दुखद मौत।
पूर्णिमा नीरज सिंह ने भावुक पोस्ट में साझा किया अपना दर्द।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा का गुरुवार तड़के सड़क हादसे में जमशेदपुर में निधन हो गया। झरिया की पूर्व विधायक कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा नीरज सिंह ने गहरा शोक-संवेदन व्यक्त किया है।
पूर्णिमा ने अपनी शोक-संवेदना इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर साझा की है। लिखा है-इस संसार में अगर कोई मुझसे सबसे बड़े दुखों में से कोई पूछे तो मैं कहूंगी कि अपने से बाद में जन्मे हुए को अपने से पहले जाते हुए देखना।
मेरी बड़ी बहन दीपिका पांडेय सिंह जी ने भी आज एक ऐसा ही दिन देखा, जब उनकी छोटी बेटी तृषा की मौत पर पूर्णिमा नीरज सिंह ने साझा की भावुक पोस्ट, बोलीं- उस शून्यता को फिर देख रही हूं, जो दस सालों से...आज हम सबको छोड़कर चली गई।एक बात सच बोलूँ तो बहुत सारे लोग इस दुख की कल्पना भी नहीं कर सकते, क्योंकि जो इससे गुजरता है, वही इसको जानता है।
एक परिवार के सदस्य का असमय चले जाना एक असहनीय पीड़ा, शून्यता, निराशा, दुख और केवल स्मृतियां छोड़ जाता है। जाना तो एक दिन हम सबको है, बस असमय जाना एक पूरे परिवार को दुख के अंधेरे में ढकेल देता है, जहां से वापस आना असंभव हो जाता है।
तृषा की मौत को लेकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्णिमा ने इशारे ही इशारे में अपनी खुद की पीड़ा की जाहिर की है। पूर्णिमा के पति धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या धनबाद के सरायढेला में 21 मार्च, 2017 को कर दी गई थी।
उन्होंने लिखा है-आज कोई तस्वीर, कोई फोटो नहीं है, न ही खींचकर सोशल मीडिया में डालने की कोई हड़बड़ी। वहां खड़ी बस उस शून्यता को फिर देख रही थी, जो दस सालों से लेकर घूम रही हूं।
बेटी का प्यार का नाम तृषा है। इस प्रदेश की सबसे जानी-मानी महिला के रूप में आप सब उन्हें जानते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक मां के रूप में देखा, जो एक भी पल अगर फुर्सत का मिलता तो अपनी बेटियों के साथ बिताने प्रदेश के किसी भी कोने से उनके पास पहुंच जाती।
भगवती जगदंबा उन्हें शक्ति दें।
बेटी त्विषा को सद्गति।
अपने नाम के अनुरूप ही आपने अपने माता-पिता के जीवन को प्रकाश से भरा था। मेरी प्रार्थना है कि अब आपकी वही आभा उनको इस दुख में शक्ति दे।
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी के निधन के बाद गोड्डा में शोक
यह भी पढ़ें- Jharkhand High Court: धनबाद के नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह सहित 10 को नोटिस
