अहमदाबाद-कोलकाता, धनबाद-भोपाल और शिप्रा समेत आठ ट्रेनें 15 अक्टूबर तक रहेंगी डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
धनबाद-भोपाल और शिप्रा सहित आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में 15 अक्टूबर तक बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन पश्चिम ...और पढ़ें

धनबाद-भोपाल और शिप्रा सहित आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में 15 अक्टूबर तक बदलाव।
HighLights
आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में 15 अक्टूबर तक बदलाव।
पश्चिम मध्य रेल के बीना में विकास कार्यों के कारण परिवर्तन।
शिप्रा, कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव बीना मालखेड़ी पर।
जागरण संवाददाता, धनबाद। इस माह के पहले पखवाड़े तक यात्रियों को परेशानियों से जूझना होगा। रेलवे ने धनबाद-भोपाल और शिप्रा समेत आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। पश्चिम मध्य रेल के बीना में विकास कार्याें के कारण 15 अक्टूबर तक ट्रेनें मार्ग बदल कर चलेंगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण शिप्रा व कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव बीना मालखेड़ी स्टेशन पर दिया गया है। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस दोनों ओर से अस्थायी तौर पर कटनी साउथ में रुकेगी।
इन तिथियों में बदलेगा मार्ग
- 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस नौ, 12 व 15 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, साउथ व न्यू कटनी होकर
- 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 10, 11 व 14 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी व भोपाल होकर
- 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी व भोपाल होकर
- 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, साउथ व न्यू कटनी होकर
- 22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 13 अक्टूबर तक बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई व मक्सी होकर
- 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर तक मक्सी, रुठियाई, गुना, महावदेवखेड़ी व बीना मालखेड़ी होकर
- 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को मक्सी, रुठियाई, गुना, महावदेवखेड़ी व बीना मालखेड़ी होकर
- 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई व मक्सी होकर
यह भी पढ़ें- SIR Jharkhand: 10 अक्टूबर को मेगा हेल्प डेस्क, मतदाताओं को अनावश्यक परेशान नहीं करें; बुर्जुगों की रिवर्स मैपिंग
