धनबाद-गोरखपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानिए रूट और टाइमिंग
धनबाद से गोरखपुर के लिए पहली बार दो स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। एक ट्रेन धनबाद से और दूसरी रांची से चलेगी। धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 14 सितंबर से हर रविवार को और गोरखपुर-धनबाद 15 सितंबर से हर सोमवार को चलेगी। रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से और गोरखपुर-रांची 19 अक्टूबर से शुरू होगी। धनबाद-गोरखपुर स्पेशल की बुकिंग शुरू हो गई है। 21 और 22 सितंबर को ट्रेन रद्द रहेगी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से गोरखपुर के लिए पहली बार अलग-अलग मार्गाें से दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। एक धनबाद से चलकर गोमो, कोडरमा, गया, वाराणसी होकर तथा दूसरी रांची से बोकारो, कतरास, धनबाद, जसीडीह, पटना, छपरा व सीवान होकर चलेगी। धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 14 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
गोरखपुर से धनबाद के बीच 15 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। रांची-गोरखपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार तथा गोरखपुर-रांची स्पेशल 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
धनबाद-गोरखपुर स्पेशल में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग एक-दो दिनों में शुरू होने की संभावना है।
इन तिथियों चलेंगी
- 08629 रांची-गोरखुर स्पेशल रांची से शाम 3:50 पर खुलकर शाम 6:55 पर बोकारो, शाम 7:37 चंद्रपुरा, 8:10 पर कतरास, रात 8:40 पर धनबाद आएगी। अगले दिन सुबह 5:15 पर पटना, 7:30 पर छपरा, 8:45 पर सीवान दिन 11:45 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
- 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल शाम 3:30 पर चलकर शाम 6:05 पर सीवान, 7:10 पर छपरा, रात 9:45 पर पटना व अगले दिन सुबह 5:00 बजे धनबाद, 5:32 पर कतरास, 6:20 पर चंद्रपुरा, 7:00 बजे बोकारो व सुबह 8:30 पर रांची पहुंचेगी।
- 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल धनबाद से रात 8:45 पर चलकर 9:15 पर गोमो, 9:30 पर पारसनाथ, 9:51 पर हजारीबाग रोड, 10:20 पर कोडरमा तथा अगले दिन सुबह 4:55 पर वाराणसी, 6:15 पर जौनपुर तथा दोपहर 12:30 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
- 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल गोरखपुर से शाम 3:30 पर चलकर रात 9:30 पर जौनपुर, 11:05 पर वाराणसी एवं अगले दिन सुबह 6:40 पर कोडरमा, 7:20 पर हजारीबाग रोड, 7:45 पर पारसनाथ, 8:03 पर गोमो तथा सुबह 9:00 बजे धनबाद आएगी।
धनबाद से 21 व गोरखपुर से 22 सितंबर को नहीं चलेगी
धनबाद से गोरखपुर के लिए चलने वाली स्पेशल 21 सितंबर को नहीं चलेगी। वापसी में 22 सितंबर को चलने वाली गोरखपुर-धनबाद स्पेशल रद रहेगी। गोरखपुर में विकास कार्याें के कारण दोनों ओर से एक-एक फेरा रद रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।