Dhanbad To Tirupati Train: बदलने का झंझट खत्म, अब तिरुपति बालाजी के दर्शन को धनबाद से सीधी ट्रेन
धनबाद से तिरुपति बालाजी के दर्शन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को तिरुपति तक बढ़ा दिया है जो धनबाद बोकारो और रांची से होकर गुजरेगी। 20 सितंबर से चर्लपल्ली और 23 सितंबर से रक्सौल से यह ट्रेन तिरुपति तक जाएगी। इससे यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी और उनका सफर आसान हो जाएगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए अब ट्रेन बदलने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। नवरात्र से ठीक पहले रेलवे ने धनबाद, बोकारो व रांची होकर चलने वाली रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का विस्तार तिरुपति कर दिया है।
चर्लपल्ली से 20 सितंबर और रक्सौल से 23 सितंबर से चलने वाली ट्रेन तिरुपति तक जाएगी। चर्लपल्ली से तिरुपति तक का दोनों ओर से टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जल्द ही तिरुपति तक टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी के दर्शन को जाते हैं। सीधी ट्रेन उपलब्ध न होने से चेन्नई, रेनीगुंट जैसे स्टेशन तक पहुंच कर ट्रेन बदलनी पड़ती है। रक्सौल-चर्लपल्ली के विस्तार से यात्री तक सीधे तिरुपति तक पहुंच सकेंगे। इससे सफर का खर्च भी कम होगा।
चर्लपल्ली से तिरुपति के बीच इन स्टेशन पर ठहराव
रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच मौजूदा सभी स्टेशन पर ठहराव बरकरार रहेगा। चर्लपल्ली से तिरुपति के बीच सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तंदूर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनी, गुंतकल, ताडीपटरी, येरागुंतला, कुड्डुपा, राजमपेट व रेनीगुंट में ठहराव होगा।
40 मिनट पहले पहुंचेगी चर्लपल्ली, सिकंदराबाद भी जाएगी
रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन अब 40 मिनट पहले चर्लपल्ली पहुंचेगी। अलसुबह 4:40 के बदले 4:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचने के साथ ही सिकंदराबाद भी जाएगी। अभी चर्लपल्ली तक चलने से सिकंदराबाद नहीं जा रही है।
तिरुपति तक चलने वाली ट्रेन का टाइम टेबल
- 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल तिरुपति से प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:15 पर रवाना होगी। रात 8:45 पर सिकंदराबाद, 9:03 पर चर्लपल्ली, अगले दिन देर रात 12:40 पर धनबाद व सोमवार दोपहर 1:30 पर रक्सौल पहुंचेगी।
- 07052 रक्सौल-चलर्पल्ली स्पेशल रक्सौल से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 8:30 पर खुल कर रात 9:25 पर धनबाद, गुरुवार अलसुबह 4:00 बजे चर्लपल्ली, 4:30 पर सिकंदराबाद एवं शाम 6:30 पर तिरुपति पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।