Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद का जलवा... 3 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते, संदीप पासवान को दोहरा स्वर्ण

    तीन से पांच जून तक खेलगांव रांची में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद जिला कराटे संघ की 22 सदस्य दल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने कुल 19 पदक पर अपना कब्जा जमाया।

    By Deepak Kumar PandeyEdited By: Updated: Mon, 06 Jun 2022 11:17 AM (IST)
    Hero Image
    प्रतियोगिता में धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व संदीप कुमार पासवान ने किया।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: तीन से पांच जून तक खेलगांव, रांची में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद जिला कराटे संघ की 22 सदस्य दल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने कुल 19 पदक पर अपना कब्जा जमाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीप कुमार पासवान ने अंडर 21 वर्ष और सीनियर दोनों ही वर्ग के 84 किलो भारवर्ग कुमिते का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी तरह आयुषी राजपूत ने जूनियर वर्ग की 59 किलो भारवर्ग कुमिते स्पर्धा का पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा अलग-अलग उम्र तथा भार वर्ग की कुमिते एवं काता स्पर्धाओं में जिले को रजत पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों में अमन राज ओझा, तन्मय खान, विनीत कुमार, करिश्मा कुमारी, पल्लवी कुमारी और प्रियंका भट्टाचार्य शामिल हैं।

    कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कृष्णा कुमार साव, नागेंद्र बारी, श्रीजल कुमारी, अनुष्का जूली, अंकित राज श्रीवास्तव, आयुषी, अभिनव आनंद, आयुष सिंह, शौर्यशिखर तथा तृप्ति चंद्रवंशी शामिल हैं। धनबाद जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार तथा महासचिव रंजीत केशरी के अलावा संघ के अन्य पदाधिकारी, मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, राजेश यादव, पवन वर्णवाल आदि ने टीम कोच राजेश सिंह, मोहम्मद इस्लाम, टीम मैनेजर शिव कुमार महतो तथा सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।

    खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स में थांग-टा प्रतियोगिता में जूली ने जीता कांस्य पदक

    पंचकूला, हरियाणा में जारी चौथी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान आयोजित थांग-टा प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड टीम के तरफ से खेलते हुए धनबाद की जूली कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में थांग-टा के फुनाबाअमा स्पर्धा के 55 किलो भारवर्ग में गुजरात, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा आसाम के खिलाड़ियों से साथ खेलते हुए जीत हासिल की। अंततः मणिपुर के खिलाड़ी से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ।