विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निरसा में भाई फोटा पर पत्नी को मायके ले जा रहे व्यक्ति की हाइवा की चपेट में आने से माैत, विरोध में जीटी रोड जाम

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:37 AM (IST)

Dhanbad Road Accident: धनबाद के निरसा में भाई फोटा पर पत्नी को मायके पहुंचाने जा रहे उत्तम कुंभकार की हाइवा ...और पढ़ें

सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा की मांग को लेकर जीटी रोड जाम करते लोग। (फोटो जागरण)

सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा की मांग को लेकर जीटी रोड जाम करते लोग। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. भाई फोटा पर पत्नी को मायके ले जाते समय हादसा।

  2. उत्तम कुंभकार की हाइवा टक्कर में मौके पर मौत।

  3. घायलों के इलाज व मुआवजे को लेकर सड़क जाम।

जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। भाई फोटा के अवसर पर पत्नी को बाइक से मायके मुगमा पहुंचाने जा रहे बागसुमा निवासी उत्तम कुंभकार (35) की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना मोड़ के समीप एनएच-19 पर उनकी बाइक की टक्कर ईसीएल की ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा से हो गई।

हादसे में उत्तम की पत्नी कल्पना कुंभकार और 10 वर्षीय पुत्र विक्रम कुंभकार भी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-19 जाम कर दिया।

टर्न लेते ही बाइक से टकराया हाइवा

जानकारी के अनुसार, उत्तम कुंभकार अपनी बाइक (जेएच 10 डीई 3178) से पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल मुगमा जा रहे थे। इसी दौरान देवियाना मोड़ के समीप कोलकाता-दिल्ली लेन पर ईसीएल की ट्रांसपोर्टिंग में लगा हाइवा (जेएच 10 एडी 5602) अचानक मुड़ने लगा।

इसी क्रम में उनकी बाइक हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी कल्पना और पुत्र विक्रम को भी चोटें आईं। उत्तम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर भड़के लोग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इस दौरान उत्तम सड़क पर तड़पते रहे। एंबुलेंस पहुंचने में देरी को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल कल्पना और विक्रम को इलाज के लिए निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- धनबाद स्टेशन पर छठ भीड़ प्रबंधन: होल्डिंग एरिया, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह भी पढ़ें- Coal India: सीसीएल को मिले नए निदेशक कार्मिक, जोबी वीपी के नाम पर लगी मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।