विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर से सेब लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

By ShubhankarEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Tue, 10 Nov 2026 09:16 AM (IST)

Dhanbad News: दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर दलूडीह के पास एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े सेब लदे ट्रक को टक्कर ...और पढ़ें

नबाद के दलूडीह में जीटी रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर। (फोटो जागरण)

नबाद के दलूडीह में जीटी रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. दलूडीह के पास कंटेनर ने खड़े सेब ट्रक को टक्कर मारी।

  2. हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. पुलिस ने क्रेन से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संवाद सहयोगी, राजगंज (धनबाद)। दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन (जीटी रोड) पर दलूडीह के समीप सेब (एप्पल) लदा सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे एचआर 55 एयू 7494 नंबर के कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक के शरीर का दाहिना हिस्सा वाहन में दब गया था। घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। कंटेनर चालक की पहचान नहीं हो पाई है। 

सूचना मिलने के बाद राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से वाहन में दबे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद हाईवे एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।

बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर से सेब लादकर ट्रक कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान दलूडीह के समीप वाहन खराब हो जाने के कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।

चालक ने डिवाइडर पर लगे पेड़ की एक डाली तोड़कर वाहन के पीछे लगा दी थी। हालांकि, सड़क सुरक्षा के लिए हाईवे पेट्रोलिंग की ओर से कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई थी।

इसी दौरान तेज गति से कोलकाता की ओर जा रहा कंटेनर चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेब लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे पर लगे वीडियो सर्विलांस कैमरे के पोल से जा टकराया। इससे हार्ड डिस्क, रोलर, एनवीआर, कैमरा और बैटरी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें- Wasseypur में होटल संचालक से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया घटा, जनशताब्दी की बुकिंग नए नंबर के कारण बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।