अमेरिका में गूंजा 'कांचे ही बांस के बहंगिया', बेटे-बहू के पहले छठ के लिए धनबाद से अकेले कोलंबिया पहुंच गई मां
धनबाद के गोविंदपुर की रेखा श्रीवास्तव अपने बेटे-बहू के पहले छठ व्रत के लिए अमेरिका पहुंचीं। अमेरिका के कोलंबिया में ...और पढ़ें

अमेरिका में गूंजा 'कांचे ही बांस के बहंगिया', बेटे के पहले छठ के लिए धनबाद से अकेले कोलंबिया पहुंच गई मां
HighLights
धनबाद की रेखा श्रीवास्तव बेटे-बहू के छठ व्रत में शामिल हुईं।
अमेरिका के कोलंबिया में पहली बार मनाया गया छठ महापर्व।
धनबाद के लोग अमेरिका में भारतीय संस्कृति का प्रसार कर रहे।
तापस बनर्जी, धनबाद। कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...। अंतर्मन को सुकून देने वाला यह मधुर गीत सात समंदर पार अमेरिका में जब गूंजा तो वहां रहने वाला हर भारतीय मन अपनी संस्कृति में रम गया।
धनबाद के गोविंदपुर की रहने वाली रेखा श्रीवास्तव भी इनमें से एक थी वह धनबाद से हजारों किलोमीटर का फासला तय कर अमरीका पहुंची हैं। उनका बेटा प्रणय श्रीवास्तव और पुत्रवधू रागिनी श्रीवास्तव अमेरिका में रहकर पहली बार छठ कर रहे हैं। मां रेखा श्रीवास्तव बेटा और बहू के छठ पर्व का हिस्सा बनी है।

छठी मैया ने बुलाया तो गोविंदपुर से पहुंच गई अमेरिका
अमेरिका के साउथ कैरोलिना के शहर कोलंबिया में रह रहे प्रणय और उनकी पत्नी ने पहली बार छठ व्रत किया। इसके लिए उन्होंने गोविंदपुर में रहने वाली रेखा श्रीवास्तव को अमेरिका बुलाया।
अकेली महिला का हजारों मील दूर अमेरिका तक का सफर मुश्किल था, लेकिन छठी मैया ने सब कुछ आसान कर दिया। ठीक व्रत के दिन वह अमेरिका के कोलंबिया शहर तक पहुंच गई।
-1794808373239.webp)
कोलंबिया में छठ व्रत शुरू करने वाले गौतम सपरिवार बने हिस्सा
अमेरिका के कोलंबिया शहर में रहने वाले धनबाद के हीरापुर दस कॉलोनी निवासी गौतम घोष और उनकी पत्नी रुचिता आनंद ने कोलंबिया में पहली बार छठ व्रत की शुरुआत की थी।
लगातार कई सालों से बोकारो में रहने वाली उनकी सास अमेरिका के कोलंबिया पहुंचती थी जहां गौतम के घर पर भी छत पर होता था घर के आंगन में ही आगे अर्पण भी होता था।
इस इस बार प्रणय के घर पर आयोजित छठ पर्व में गौतम और उनकी पत्नी रुचिता आनंद भी शरीक हुए।
अमेरिका में भारतीय संस्कृति की झलक, अपनी परंपरा को बढ़ा रहे धनबाद वाले
नहाए खाए के साथ ही कोलंबिया शहर में छठ के गीत गूंजने लगी थी। पर की शुरुआत जहां धनबाद वालों ने की थी अब उसे आगे बढ़ने का दायित्व भी धनबाद वाले ही निभा रहे हैं। समस्त भारतीय एक साथ मिलकर इस पावन पर्व को मना रहे हैं।
गौतम ने बताया कि उनके पड़ोस में आयोजित छठ पर्व में अलग-अलग हिस्से से महिलाएं पहुंची हैं और पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ रस्मों का हिस्सा बनी हैं।
यह भी पढ़ें- छठ : 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद सूर्य को अर्घ्य, भागलपुर के गंगा, कोसी व चंपा तटों पर लोक आस्था का अद्भुत संगम
यह भी पढ़ें- भागलपुर में छठ का नया ट्रेंड: घाटों की भीड़ से बचने को छतों पर बने कुंड, विधायक रोहित पांडेय ने भी घर पर दिया अर्घ्य
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।