विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में छठ का नया ट्रेंड: घाटों की भीड़ से बचने को छतों पर बने कुंड, विधायक रोहित पांडेय ने भी घर पर दिया अर्घ्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:57 AM (IST)

Bhagalpur Chhath Puja Rooftop Kund MLA Rohit Pandey : भागलपुर में छठ पूजा के दौरान घाटों पर भीड़ और सुरक्षा ...और पढ़ें

Bhagalpur Chhath Puja Rooftop  :  लालूचक स्‍थ‍ित 'रचना विला' में मनाया गया छठ महापर्व।

Bhagalpur Chhath Puja Rooftop :  लालूचक स्‍थ‍ित 'रचना विला' में मनाया गया छठ महापर्व।

HighLights

  1. घाटों की भीड़ से बचने को छतों पर छठ पूजा।

  2. विधायक रोहित पांडेय ने घर की छत पर दिया अर्घ्य।

  3. लालूचक, ईश्वरनगर में भी घरों में बने अस्थायी कुंड।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Chhath Puja Rooftop Kund MLA Rohit Pandey : गंगा के तट पर बसे भागलपुर की पहचान यहां की समृद्ध जलधाराओं और लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़ी है। गंगा के अलावा चंपा, चांदन, अंधरी और कोसी नदी के क्षेत्र भी भागलपुर से जुड़े हैं, जहां नहाय-खाय से लेकर संध्या और उषा अर्घ्य तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है।

हालांकि, हाल के वर्षों में घाटों पर अत्यधिक भीड़, जगह की कमी और सुरक्षा जैसे कारणों से छठ पूजा के स्वरूप में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों की छतों या परिसर में ईंट व तिरपाल से तालाबनुमा कुंड बनाकर छठी मइया का व्रत और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने लगे हैं। इससे परिवार, पड़ोसियों और सगे-संबंधियों के बीच एक आत्मीय और सुरक्षित माहौल में पर्व मनाने की नई परंपरा विकसित हुई है।

Bhagalpur Chhath Puja Rooftop Ponds Emerge as New Trend (2)

विधायक रोहित पांडेय ने आवास की छत पर स्वयं व्रत रख दिया अर्घ्य

भागलपुर के न्यू शिवपुरी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर विधायक रोहित पांडेय ने पूरी निष्ठा के साथ छठ महापर्व मनाया। वे लगातार कई वर्षों से अपने घर की छत पर ईंट से अस्थायी कुंड बनाकर उसमें जल एकत्रित करते हैं और स्वयं व्रत रखकर जल में खड़े होकर दोनों दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान उनके आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा, एनडीए तथा विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ता और श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने कद्दू-भात व खरना का प्रसाद ग्रहण किया और संध्या व उषा अर्घ्य में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। व‍िधायक रोह‍ित पांडेय के यहां छठ पर्व में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल भी पहुंचीं थी। 

लालूचक के 50 से अधिक घरों में बने कुंड

भागलपुर के लालूचक अंगारी क्षेत्र में अकेले 50 से अधिक घरों में छतों व आंगन में तालाबनुमा कुंड बनाकर छठ पर्व मनाया गया। यहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत संजय झा के आवास 'रचना विला' में भी पूरी नियम-निष्ठा के साथ छठ व्रत का आयोजन हुआ, जिसमें उनकी पत्नी रचना झा व्रती रहीं। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पुत्र सौरभ कुमार, साहिल, पुत्रवधू रुचि और नन्ही पोती श्राव्या 'राधे-राधे' ने पूरी तन्मयता से संभालीं। इस मौके पर संबंधी सौरभ, अंकित और प्रिंस के अलावा दिलीप शास्त्री, राजेश ठाकुर, हर्ष शांडिल्य, प्रमोद झा और पीयूष सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Bhagalpur Chhath Puja Rooftop Ponds Emerge as New Trend (1)

ईश्वरनगर के मंदिर परिसरों में भी अस्थायी तालाब बनाकर हुई सूर्य उपासना

इसी तरह ईश्वरनगर स्थित सस्तु भगत काली मंदिर और गायत्री मंदिर परिसर में भी मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग से अस्थायी तालाब का निर्माण कर छठ महापर्व मनाया। यहां प्रमोद सिंह और गोपी कृष्ण वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा पारंपरिक छठ गीतों के बीच महापर्व की खुशियां साझा कीं।

यह भी पढ़ें- बिहार का एक ऐसा गांव, जहां छठ में मोर को साथ लेकर अर्घ्य देते हैं लोग, 'मयूर व‍िहार' के तालाब पर द‍िखा अद्भुत नजारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।