विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी धनबाद रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:22 PM (GMT+05:30)

Dhanbad Raxaul Chhath Special Train: छठ महापर्व पर घर जाने वाले प्रवासियों के लिए रेलवे ने धनबाद से रक्सौल के ...और पढ़ें

धनबाद-रक्सौल एक्सप्रेस। (सांकेतिक फोटो)

धनबाद-रक्सौल एक्सप्रेस। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर जाने वाले प्रवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए धनबाद रेल मंडल ने धनबाद से रक्सौल के बीच दो जोड़ी विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

त्योहार के इस मौसम में इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को सफर में जबरदस्त सहूलियत मिलेगी और कंफर्म टिकट की आस लगाए बैठे लोगों को बड़ी राहत पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक दोनों स्पेशल ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी। पहली ट्रेन संख्या 03301 धनबाद-रक्सौल पूजा स्पेशल 11 नवंबर को रात 8:45 बजे धनबाद जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03302 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर तीन बजे रक्सौल से खुलकर अगले दिन सुबह सात बजे धनबाद वापस लौटेगी।

इसी प्रकार दूसरी ट्रेन संख्या 03303 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 13 नवंबर को रात 8:45 बजे धनबाद से खुलेगी और 14 नवंबर को दोपहर एक बजे रक्सौल जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03304 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर तीन बजे रक्सौल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह सात बजे धनबाद पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगी ठहराव 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है। धनबाद से छूटने के बाद यह ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, जहानाबाद, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी, बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे इन इलाकों के यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।

बेहतर क्षमता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेनों की क्षमता का विशेष ध्यान रखा गया है। पहली पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे जबकि दूसरी ट्रेन 22 कोच के साथ पटरियों पर दौड़ेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजनों द्वारा किया जाएगा ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- Dhirendra Shastri के खिलाफ धनबाद कोर्ट में शिकायतवाद, 18 दिसंबर को अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें- CBSE 2027 डेटशीट जारी, धनबाद में 10वीं के 10 हजार और 12वीं के 6 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।