विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhirendra Shastri के खिलाफ धनबाद कोर्ट में शिकायतवाद, 18 दिसंबर को अगली सुनवाई

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri Controversy: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण पर दिए विवादित बयान को लेकर धनबाद में शिकायत दर्ज की गई है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (फाइल फोटो)

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में शिकायत दर्ज।

  2. भगवान कृष्ण पर विवादित टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत।

  3. अदालत ने 7 दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय की।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Bageshwar Dham Dhirendra Shastri :बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में धनबाद के भागा बांध निवासी मिथुन यादव ने उनके खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में शिकायतवाद दायर किया है।

अदालत में दायर शिकायतवाद में मिथुन ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के करोरा जिला शिवपुरी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाषण में भगवान श्री कृष्ण व वृंदावन के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिनसे उनके तथा अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

आरोप है कि भगवान कृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र हैं और उनके धार्मिक स्वरूप की गरिमा से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी उनके भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। याचिकाकर्ता ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

शिकायतवाद के समर्थन में याचिकाकर्ता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग को भी अदालत में दायर किया है। अदालत ने मुकदमे को सुनवाई के लिए स्वीकार कर सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 दिसंबर 2027 निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें- CBSE 2027 डेटशीट जारी, धनबाद में 10वीं के 10 हजार और 12वीं के 6 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

यह भी पढ़ें- धनबाद के हरिणा बाजार में सांसद पुत्र और झामुमो नेता के बेटे के बीच वाहन विवाद, मचा हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।