CBSE 2027 डेटशीट जारी, धनबाद में 10वीं के 10 हजार और 12वीं के 6 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट 101 दिन पहले जारी ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet:16 फरवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की।
धनबाद में 16 हजार छात्र परीक्षा में होंगे शामिल।
10वीं की परीक्षा 9 मार्च, 12वीं की 9 अप्रैल तक।
जागरण संवाददाता, धनबाद।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पहली बार 101 दिन पहले बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी की है। इसी के साथ धनबाद में परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गई है। धनबाद के करीब 16 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में भाग लेंगे।
बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम अपलोड किया। जारी शेड्यूल के अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को परीक्षा की तारीखों और विषयों की जानकारी मिल गई है।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट देख सकते हैं। इसमें प्रत्येक विषय की परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी दी गई है।
10वीं की परीक्षाएं कब तक चलेंगी?
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। इस बार 10वीं के छात्रों के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने सभी विषयों के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की हैं।
छात्र डेटशीट देखकर अपने विषयों की परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए समय का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे डेटशीट को ध्यानपूर्वक देखें, ताकि किसी भी विषय की परीक्षा को लेकर कोई भ्रम न रहे।
12वीं की परीक्षाएं कब तक चलेंगी?
सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। हालांकि, 10वीं की तुलना में 12वीं की परीक्षाएं अधिक दिनों तक चलेंगी। कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
इस बार 12वीं के छात्रों के लिए कुल 121 विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। सभी विषयों की परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट में दी गई है। छात्र अपनी स्ट्रीम और विषयों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
धनबाद में 10वीं में लगभग 10 और 12वीं में छह हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। लगभग सभी सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सबसे अधिक छात्र दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर और धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम में शामिल होंगे।
सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ सरिता सिन्हा के अनुसार परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जल्द जारी किया जाएगा। डेटशीट जारी होने से छात्रों को तैयारी करने का अतिरिक्त समय मिलेगा। यहां बता दें कि बोर्ड परीक्षा से पहले दिसंबर में 10वीं और 12वीं का प्री बोर्ड प्रस्तावित है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।