विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में चक्रवात अर्नब का असर, धूप-छांव के बाद झमाझम बारिश; IMD ने बताया कब तक बदला रहेगा मौसम

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:40 AM (IST)

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अर्नब के असर से धनबाद में मौसम बदलता रहा, गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को धूप खिली, लेकिन शाम को फिर झमाझम बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में उड़ा चक्रवाती तूफान अर्नब। (सांकेतिक फोटो)

बंगाल की खाड़ी में उड़ा चक्रवाती तूफान अर्नब। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Cyclone Arnab Impact: चक्रवात अर्नब के असर से दूसरे दिन भी मौसम रंग बदलता रहा। गुरुवार को पूरे दिन थम-थम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से मौसम साफ हो गया।

दोपहर तक धूप खिली और बीच-बीच बादल आते-जाते रहे। शनिवार सुबह भी माैसम का मिजाज ठीक नहीं है। चारों तरफ अंधेरा छाया है। थम-थम कर फूहारें पड़ रही हैं। 

शाम में अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की फुहारें पड़ीं तो कुछ देर बाद झमाझम बारिश भी हुई। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के अवशेष के रूप में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर के असर से झारखंड में वर्षा की गतिविधि जारी है।

शनिवार को भी धनबाद समेत कुछ भागों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। पूरे दिन बारिश की स्थिति नहीं रहेगी। धूप-छांव के बीच एक-दो बार बादल बरस सकते हैं।

दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन से पांच नवंबर तक धनबाद समेत राज्य के अलग-अलग हिस्से में बारिश की गतिविधि जारी रहने के आसार हैं।

नवंबर के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे रहने का अनुमान

बादल छाने और बारिश की गतिविधि के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। 32 डिग्री से गिर कर अधिकतम 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि नवंबर के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच बना सकता है।

यह भी पढ़ें- JTET Exam: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को शिक्षकों की छुट्टियां रद, धनबाद DEO ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें- JTET Exam: परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रांची-दुमका के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बुकिंग शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।