विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद पुलिस की बढ़ी ताकत, 45 नई बाइक के साथ सड़कों पर उतरेंगी सिटी हॉक्‍स

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:26 PM (IST)

Dhanbad Police Boosts Patrol: धनबाद पुलिस को अपराध नियंत्रण और गश्त व्यवस्था मजबूत करने के लिए 45 नई पेट्रोलिंग बाइक मिली हैं।

45 नई बाइकों से गली-मोहल्लों में तेज होगी सिटी हॉक्‍स की गश्त। (फोटो जागरण)

45 नई बाइकों से गली-मोहल्लों में तेज होगी सिटी हॉक्‍स की गश्त। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनबाद पुलिस बेड़े में 45 नई बाइक शामिल।

  2. सिटी हॉक्स, ट्रैफिक पुलिस को मिलीं बाइकें।

  3. अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था होगी मजबूत।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए धनबाद पुलिस के बेड़े में 45 नई पेट्रोलिंग बाइक शामिल की गई हैं।

मंगलवार को पुलिस केंद्र में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया।

नई बाइकों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस को घटनास्थल तक शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी।

नई बाइकों में से 18 सिटी हाक्स टीम, चार ट्रैफिक थाना और 23 जिले के अन्य थानों को आवंटित की गई है। सिटी हाक्स की बाइक से बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त तेज होगी।

वहीं, ट्रैफिक पुलिस को मिली बाइकों से जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर नजर रखने में सहूलियत होगी। अन्य थानों को मिली बाइक से संबंधित क्षेत्रों में नियमित गश्त और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी।

तीन चरणों में पहले मिली थीं 147 बाइक

धनबाद पुलिस को इससे पहले तीन चरणों में 147 पेट्रोलिंग बाइक मिल चुकी हैं। मंगलवार को 45 नई बाइक मिलने के बाद वर्ष 2025-26 में जिले को कुल 192 नई पेट्रोलिंग बाइक आवंटित की जा चुकी हैं।

पुलिस वाहनों की संख्या बढ़ने से अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि नई पेट्रोलिंग बाइक मिलने से पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी।

पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच सकेंगे। इससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय, डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव, डीएसपी ट्रैफिक रोहित साव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- धनबाद दुर्गा पूजा: 17 से 21 अक्टूबर तक बदलेगा शहर का ट्रैफिक रूट, जानें पूरी व्यवस्था

यह भी पढ़ें- झारखंड में पेंशन संकट: मंइयां सम्मान योजना की किस्त जारी, वृद्धा-विधवा-दिव्यांगों को छह महीने से इंतजार