विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद दुर्गा पूजा: 17 से 21 अक्टूबर तक बदलेगा शहर का ट्रैफिक रूट, जानें पूरी व्यवस्था

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:06 PM (IST)

Dhanbad Durga Puja Traffic Route Plan: धनबाद में दुर्गा पूजा के दौरान 17 से 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

दुर्गा पूजा के रंग में जगमगाया धनबाद का लूबी सर्कुलर रोड, आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशन हुईं सड़कें। (फोटो जागरण)

दुर्गा पूजा के रंग में जगमगाया धनबाद का लूबी सर्कुलर रोड, आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशन हुईं सड़कें। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है। 17 से 21 अक्टूबर तक धनबाद शहर में वाहनों का परिचालन बदले मार्ग से होगा।

शाम तीन बजे से सुबह पांच बजे तक आटो, ई-रिक्शा और छोटे सवारी वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, यात्री बसों के शहर में प्रवेश पर दोपहर दो बजे से सुबह पांच बजे तक रोक रहेगी। भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और पंडालों के आसपास पार्किंग को लेकर भी व्यवस्था तय की गई है।

शहर में इन रास्तों से चलेंगे वाहन

बैंक मोड़ और धनसार थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों के लिए रूट चार्ट: झरिया थाना क्षेत्र से वाहनों द्वारा आने वाले श्रद्धालु धनसार चौक, हावड़ा मोटर्स, टेंपल रोड, टिकियापाड़ा, काली मंदिर, गोल बिल्डिंग और गजुआटांड़ होते हुए बरमसिया पुल की तरफ जाएंगे।

धनसार चौक से बैंकमोड़ की तरफ जाने के लिए जोराफाटक-टेलीफोन एक्सचेंज रोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कला संगम राजेंद्र साव पेट्रोल पंप से मनईटांड़ और गोल बिल्डिंग तक नो-एंट्री रहेगी। गाड़ियां टिकियापाड़ा के रास्ते गोल बिल्डिंग की तरफ जाएंगी। टिकियापाड़ा से तेल डिपो के बीच नो-एंट्री रहेगी।

मटकुरिया की तरफ से छोटे वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नई दिल्ली मोड़, धनसार चौक, हावड़ा मोटर्स और टिकियापाड़ा होते हुए गोल बिल्डिंग के रास्ते बरमसिया की तरफ जाएंगे।

मनईटांड़ पूजा पंडाल, तेतुलतल्ला और पुराना बाजार पूजा पंडाल की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ से पुराना बाजार पानी टंकी, तेतुलतल्ला और हावड़ा मोटर्स के बीच वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ से हावड़ा मोटर्स और हाजरा अस्पताल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वन-वे व्यवस्था के तहत इस मार्ग से वाहन केवल बैंक मोड़ की तरफ जा सकेंगे।

आरामोड़ पुल के नीचे से झारखंड मोड़ जाने वाले रास्ते पर शाम 3 बजे से सुबह 5 बजे तक गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा।

धनबाद नगर से भूली जाने वाली गाड़ियां ओवरब्रिज पर श्रमिक चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे उतरेंगी और वासेपुर के रास्ते भूली जाएंगी।

बरमसिया की तरफ से आने वाले वाहन पुराना स्टेशन, इंडियन ऑयल डिपो और स्टेशन रोड के दक्षिणी छोर से होते हुए बैंक मोड़ बिरसा चौक तक जा सकेंगे। इस रास्ते से वापस लौटना प्रतिबंधित रहेगा।

कहां से आने वाले वाहन किस रास्ते जाएंगे

- राजगंज-बरवाअड्डा की ओर से आने वाले आटो, ई-रिक्शा और छोटे सवारी वाहन मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन और श्रमिक चौक तक आएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

-निरसा-गोविंदपुर-बलियापुर की ओर से वाहन गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन और श्रमिक चौक तक आ सकेंगे। भूली और विनोद बिहारी चौक की ओर से आनेवाले छोटे वाहन बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन और श्रमिक चौक होकर चलेंगे।

- कतरास-पुटकी-केंदुआडीह की ओर से वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक ही आ सकेंगे। सिंदरी-झरिया की ओर से आनेवाले वाहन धनसार चौक तक आएंगे। धनसार चौक से बैंकमोड़ की ओर प्रवेश बंद रहेगा।

- धनबाद से भूली जानेवाली गाड़ियां श्रमिक चौक से ओवरब्रिज होकर नीचे उतरेंगी और वासेपुर के रास्ते भूली जाएंगी। श्रमिक चौक से गया पुल और बैंकमोड़ की ओर एकतरफा परिचालन रहेगा।

बसों के लिए बदले गए रास्ते

धनबाद-बोकारो-रांची और रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग पांडेयडीह, बिरसा मुंडा, केंदुआ मोड़, राजू यादव स्मारक लोयाबाद बाजार, सिजुआ नया मोड़, तेतुलमारी थाना, शहीद शक्तिनाथ चौक, विनोद बिहारी चौक और पार्क होते हुए मेमको मोड़ तक यात्री बसें आ-जा सकेंगी। मेमको मोड़ से सिटी सेंटर बस स्टैंड के बीच यात्री बसों और बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

जमशेदपुर-पुरुलिया-धनबाद और धनबाद-पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग: इस मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहनों के लिए नगिना बाजार, मोहलबनी चेकपोस्ट सीआइएसएफ, सुदामडीह थाना मोड़ और केंदुआ मोड़ के रास्ते निर्धारित मार्ग से परिचालन की व्यवस्था की गई है।

सिंदरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाले यात्री वाहन: इंदिरा चौक, झरिया, कतरास मोड़, केंदुआ और केंदुआ मोड़ होते हुए रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग से परिचालन करेंगे।कतरास मोड़ से बाटा मोड़ होते हुए चार नंबर बस स्टैंड रोड वन-वे रहेगा।

कतरास मोड़ से बाटा मोड़ होते हुए चार नंबर बस स्टैंड रोड वन-वे रहेगा।
धनबाद रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से छोटे यात्री वाहनों के जरिए श्रमिक चौक, सिटी सेंटर और मेमको मोड़ तक आना-जाना संभव होगा। इस मार्ग पर बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

पूर्ण नो-एंट्री के दौरान दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक रांची, बोकारो, जमशेदपुर और पुरुलिया की ओर से धनबाद आने वाले यात्री वाहनों का पड़ाव विनोद बिहारी चौक और मेमको मोड़ होगा। तोपचांची और गोविंदपुर की ओर से धनबाद आने वाले यात्री वाहनों का पड़ाव किसान चौक बरवाअड्डा रहेगा।

भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री

शहरी क्षेत्रों में मालवाहक वाहन 407,409,709 एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे प्रतिबंध रहेगा।

शहरी क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों और दुकानों में माल की ढुलाई सुबह 5 बजे से 11 बजे तक होगी।

आवश्यक सेवा के तहत पेट्रोल-डीजल टैंकर और एलपीजी वाहक वाहनों को शहरी क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से 11 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी।

सिंदरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए गौशाला ओपी के पास नो-एंट्री रहेगी।
बोकारो से धनबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए मोहलबनी ग्राउंड (सुदामडीह थाना) से आगे नो-एंट्री रहेगी।

पुटकी से सिंदरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए आबोदेवी पेट्रोल पंप बोर्रागढ़ ओपी के आगे नो-एंट्री रहेगी।

झरिया थाना क्षेत्र: धनसार से कतरास मोड़ (झरिया) तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।केंदुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

इन जगहों पर रहेगा पुलिस का बेरियर डाप गेट

1 करकेंद मोड़
2 धनसार मोड़ ड्राप गेट
3 झरिया थाना क्षेत्र ड्राप गेट
4 कतरास मोड़ से केंदुआडीह जाने वाले मार्ग पर एना कोलियरी के पास ड्राप गेट
5 बस्ताकोला से कतरास मोड़ आने वाले मार्ग पर विकास भवन, भगतडीह (राजापुर ओसीपी, बस्ताकोला) ड्राप गेट
6 सिंदरी (गौशाला ओपी के पास) ड्राप गेट
7 बोर्रागढ़ (आबोदेवी पेट्रोल पंप के पास) ड्राप गेट
8 मोहलबनी ग्राउंड (सुदामडीह थाना) के पास ड्राप गेट
9 गोल बिल्डिंग ड्राप गेट
10 मेमको मोड़ ड्राप गेट

यह भी पढ़ें- झारखंड में पेंशन संकट: मंइयां सम्मान योजना की किस्त जारी, वृद्धा-विधवा-दिव्यांगों को छह महीने से इंतजार

यह भी पढ़ें- धनबाद की रिम्पी कौर: संघर्ष से सफलता तक का सफर, 200 परिवारों को दे रहीं रोजगार