विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: धनबाद में भीषण हादसा, NH पर खड़े ट्रक से टकराई स्कार्पियो, 4 लोगों की मौके पर मौत

Published: Sat, 22 Feb 2025 08:12 AM (IST)

धनबाद में देर रात एक भीषण हादसे ने कोहराम मचाकर रख दिया। राजगंज में शुक्रवार की देर रात एक तेज ...और पढ़ें

धनबाद में ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर (जागरण)
धनबाद में ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर (जागरण)

HighLights

  1. धनबाद में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत
  2. प्रयागराज जा रही स्कॉर्पियों की ट्रक से हो गई टक्कर

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: धनबाद के राजगंज के दलुडीह में शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर सिक्स लेन पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डब्ल्यूबी 18 टीबी 5672 सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी चार लोगों की जान चली गई। इधर स्कार्पियो के पीछे आ रही टाटा निक्सन कार डब्ल्यूबी 24 बीजी 6154 का चालक भी अपने वाहन पर संतुलन नहीं रख सका।

वह कार पीछे से स्कॉर्पियो से जा टकराई। उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनको स्थानीय लोगों ने उपचार को अस्पताल भेजा है। मरने वाले बंगाल के हुगली जिले के कमरपुकुर गांव के रहने वाले थे। ये सभी कुंभ स्नान को प्रयागराज जा रहे थे।

गिरिडीह में हादसे में दो छात्रों समेत एक महिला की मौत

वहीं एक अन्य घटना में गिरिडीह जिले के दो अलग-अलग मार्गों पर शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में दो छात्र समेत एक महिला की मौत हो गई। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपीट निवासी बुटू दास की पत्नी करीब 42 वर्षीय बुधनी देवी के अलावा अहिल्यापुर मोड़ निवासी करीब 18 वर्षीय प्रियांशु कुमार व पीरटांड़ के पालगंज निवासी करीब 19 वर्षीय मुरारी सिंह शामिल हैं।

पहली दुर्घटना गांडेय में 

पहली घटना गांडेय रोड में घटित हुई। इसमें बुधनी की मौत टेंपो से गिरने से हो गई। स्वजन ने बताया कि बुधनी अपने अन्य स्वजन के साथ लड़का देखने गांडेय गई हुई थी। वहां से शाम को टेंपो से वापस घर लौट रही थी। इसी क्रम में गांडेय से कुछ आगे आने पर एकाएक एक कुत्ता टेंपो के आगे आ गया।

उसे बचाने के लिए चालक ने जोर से ब्रेक लगाया तो झटका खाकर बुधनी टेंपो से नीचे गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हालांकि, स्वजन तुरंत उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद बगैर पोस्टमार्टम कराए स्वजन शव को लेकर घर चले गए। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर स्वजन के क्रंदन से गमगीन हो गया।

वहीं, प्रियांशु व मुरारी की मौत गिरिडीह-टुंडी रोड में बड़कीटांड़ जंगल के पास पत्थर बचाने के क्रम में बाइक से गिरने से हो गई। बताया जाता है कि मुरारी अपने मामा के घर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर मोड़ जा रहा था।

बड़कीटांड़ में भी हादसा

इसी क्रम में बड़कीटांड़ के पास बाइक के आगे पत्थर आ जाने से उससे बचने के तहत अनियंत्रत होकर गिर पड़े। इससे दोनों की मौत हो गई। उन दोनों के साथ एक युवक और भी था। उसे गंभीरावस्था में इलाज के लिए ले जाया गया।

बाइक सवार व चालक में से कोई भी युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। प्रियांशु मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था तो मुरारी कुम्हरलालो प्लस टू हाइ स्कूल में 11वीं का छात्र था। इन दोनों की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें

Road Accident: बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

Road Accident: बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।