Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad नगर निगम का 'डेथ' सिस्टम; कोराना काल में जारी हुआ 2919 मृत्यु प्रमाणपत्र, एक में भी मृत्यु के कारणों का उल्लेख नहीं

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Sat, 24 Jul 2021 11:17 AM (IST)

    इसे आप सरकारी नियम की विसंगति कह लें या फिर कोविड-19 से हुई मौतों में आंकड़ेबाजी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कम से कम धनबाद नगर निगम के मृत्यु प्रमाण प ...और पढ़ें

    Hero Image
    निगम के मृत्यु प्रमाण पत्र से तो यही लग रहा है।

    आशीष सिंह, धनबाद: इसे आप सरकारी नियम की विसंगति कह लें, या फिर कोविड-19 से हुई मौतों में आंकड़ेबाजी, सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कम से कम धनबाद नगर निगम के मृत्यु प्रमाण पत्र से तो यही लग रहा है। यहां सब धान बाइस पसेरी की कहावत चरितार्थ हो रही है। नगर निगम से जो भी प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं, चाहे मौत कोविड से हुई हो या फिर सामान्य, उनमें टिप्पणी वाले कालम में मौत के कारणों का जिक्र ही नहीं किया जा रहा। कोविड-19 तो छोड़िए सामान्य मौतों का भी ब्योरा इसमें शामिल नहीं है। मौत का कारण बताने वाला कालम ही मृत्यु प्रमाणपत्र में नहीं है। इससे यह पता लगाना बेहद मुश्किल है कि नगर निगम से जो भी डेथ सर्टिफिकेट जारी हुए हैं, उनमें मौत होने की वजह क्या रही होगी। कोविड-19 से होने वाले और सामान्य बीमारी या किसी भी गंभीर बीमारी से होने वाली मौतों का सर्टिफिकेट एक सा है। नगर निगम के डेथ सर्टिफिकेट में यह कॉलम क्यों नहीं रखा गया है, यह बड़ा सवाल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1908 महिला एवं 1011 पुरुष का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

    देश में मार्च 2020 में कोविड की लहर शुरू हुई। इसके बाद मरने वालों का सिलसिला चल पड़ा। नगर निगम की ओर से अप्रैल 2020 से जून 2021 तक 2919 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसमें कोविड के साथ-साथ सामान्य व गंभीर बीमारी से मरने वालों का भी डेथ सर्टिफिकेट शामिल है। 1908 महिला एवं 1011 पुरुषों का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया। इनमें से किसी के भी प्रमाणपत्र में मृत्यु के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

    अप्रैल 2020 से जून 2021 तक जारी मृत्यु प्रमाणपत्र

    माह पुरुष महिला कुल

    अप्रैल 2020 15 12 27

    मई 2020 60 20 80

    जून 2020 133 60 193

    जुलाई 2020 184 102 286

    अगस्त 2020 100 69 169

    सितंबर 2020 142 66 208

    अक्टूबर 2020 105 62 167

    नवंबर 2020 119 46 165

    दिसंबर 2020 120 66 186

    जनवरी 2021 158 72 230

    फरवरी 2021 151 78 229

    मार्च 2021 99 56 155

    अप्रैल 2021 110 76 186

    मई 2021 100 77 177

    जून 312 149 461

    ---------------------------

    जो आवेदनकर्ता है वो अपने आवेदन में मौत के कारणों का जिक्र करते हैं। अस्पताल भी मृत्यु होने के कारण का सर्टिफिकेट देते हैं। इसके साथ ही नगर निगम का मृत्यु प्रमाणपत्र संलग्न होता है। नगर निगम की ओर से जारी मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत के कारण का उल्लेख नहीं होता है। यह विभागीय प्रक्रिया है, शुरू से चली आ रही है।

    - सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त