Dhanbad Weather Forecast: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, सर्दी के बीच बारिश का अटैक पड़ेगा भारी
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मराठावाड़ा तक बादलों की श्रृंखला बनी है। दूसरी ओर दक्षिणी असम और उसके आसपास साइक्लोनिक सर् ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन। धनबाद का न्यूनतम पारा 11 डिग्री के आसपास है। इस वजह ठंड थोड़ी कम है। लेकिन पड़ोस से आने वाली सर्द हवाओं के कारण सिहरन और कनकनी कुछ ज्यादा है। धनबाद के पड़ोसी जिले गिरिडीह में ठंड काफी पड़ रही है। उधर ठंडी हवाएं आ रही हैं। ठंड और कोहरे के बीद हल्की बारिश के हमले की संभावना बन रही है। 28 और 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ेगी।
27 जनवरी को भी सर्दी थोड़ी कम है। सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी। बीच बीच में ठंडी हवा भी चलती रहेगी। शाम में मौसम में थोड़ी ठंडक बढ़ेगी। 28 जनवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। पर शनिवार से मौसम में फिर परिवर्तन होगा। तापमान में गिरावट आ जाएगी। अधिकतम तापमान 26 से 23 पर पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 11 से गिरकर 9 तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मराठावाड़ा तक बादलों की श्रृंखला बनी हैं। दूसरी ओर, दक्षिणी असम और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से मौसम में रह रहकर बदलाव हो रहा है।
शनिवार तक का संभावित तापमान
- बुधवार अधिकतम 26 न्यूनतम 11
- गुरुवार अधिकतम 25 न्यूनतम 13
- शुक्रवार अधिकतम 23 न्यूनतम 9
- शनिवार अधिकतम 25 न्यूनतम 9

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।