विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व पर धनबाद बाजार समिति की साप्ताहिक बंदी रद, खरीदारी के लिए खुली रहेंगी दुकानें

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:24 PM (IST)

धनबाद बाजार समिति ने छठ महापर्व के लिए अपनी साप्ताहिक बंदी रद्द कर दी है, जिससे थोक व खुदरा कारोबारी और आम लोग गुरुवार को भी खरीदारी कर सकेंगे।

धनबाद कृषि बाजार समिति बरवाअड्डा। (फाइल फोटो)

धनबाद कृषि बाजार समिति बरवाअड्डा। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर बाजार समिति ने अपनी साप्ताहिक बंदी रद्द कर दी है। अब छठ महापर्व पर बाजार समिति की तमाम दुकानें अन्य दिनों की भांति खुली रहेगी।

थोक व खुदरा कारोबारी के साथ आम लोग भी बाजार समिति से छठ पूजा की खरीदारी बिना किसी परेशानी के साथ कर सकेंगे। यह फैसला मंगलवार को बाजार समिति चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल महासचिव गौरव गर्ग ने संयुक्त रूप से लिया है।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर साप्ताहिक नियम के अनुसार गुरुवार को धनबाद बाजार समिति की पूरी मंडी बंद रहती है लेकिन महापर्व की महत्ता और लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए चेंबर ने इस बार बड़ा फैसला लिया है।

इसके तहत आगामी गुरुवार को मंडी परिसर की सभी थोक और खुदरा दुकानें पूरी तरह खुली रहेंगी, ताकि किसी भी खरीदार को पूजन सामग्री जुटाने में कोई परेशानी न हो।

अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड के सुदूर जिलों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी ग्राहक छठ पर्व की खरीदारी के लिए धनबाद की इस प्रमुख मंडी का रुख करते हैं।

ऐसे में साप्ताहिक बंदी के दिन मंडी बंद रहने से लोगों को असुविधा हो सकती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मंडी में गुड़, अरवा चावल, गेहूं, शुद्ध घी, सरसों व रिफाइन तेल, विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स), ताजे फल और सूप-दउरा जैसी पूजन सामग्री के थोक व खुदरा विक्रेता उपलब्ध हैं।

बाजार समिति के इस सकारात्मक कदम से न केवल स्थानीय खरीदारों को सहूलियत मिलेगी बल्कि दूर-दराज से आने वाले खुदरा व्यापारियों को भी समय पर अपना स्टाक पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बीसीसीएल में दो एचआर अधिकारियों का तबादला, राजीव कुमार ईजे तो पुष्यमित्रा कतरास भेजे गए

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया घटा, जनशताब्दी की बुकिंग नए नंबर के कारण बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।