विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीसीसीएल में दो एचआर अधिकारियों का तबादला, राजीव कुमार ईजे तो पुष्यमित्रा कतरास भेजे गए

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:54 PM (IST)

BCCL News: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन ने मानव संसाधन संवर्ग के दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है।

बीसीसीएल एचआर विभाग के दो अधिकारियों का तबादला। (सांकेतिक फोटो)

बीसीसीएल एचआर विभाग के दो अधिकारियों का तबादला। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बीसीसीएल ने मानव संसाधन संवर्ग के दो अधिकारियों का तबादला किया।

  2. राजीव कुमार सिजुआ से ईजे एरिया में स्थानांतरित हुए।

  3. पुष्यमित्रा ईजे से कतरास एरिया में भेजे गए।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन ने मानव संसाधन (एचआर) संवर्ग के दो अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सात नवंबर को कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के मुताबिक, सिजुआ एरिया में पदस्थापित मैनेजर (एचआर) राजीव कुमार का तबादला ईस्टर्न झरिया (ईजे) एरिया में किया गया है। वहीं, ईजे एरिया में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) पुष्यमित्रा को कतरास एरिया भेजा गया है।

आदेश में कहा गया है कि कार्यमुक्त होने के बाद दोनों अधिकारी संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक को रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद उन्हें आगे की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अधिकारियों को 13 नवंबर 2026 तक कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है। यदि इस तिथि तक कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो उन्हें 14 नवंबर से स्वतः कार्यमुक्त माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर से सेब लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया घटा, जनशताब्दी की बुकिंग नए नंबर के कारण बंद



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।