विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के बस्ताकोला में बंद चानक के पास मिला शव, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका

By Satender KumarEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 21 Oct 2026 12:47 PM (IST)

धनसार के बस्ताकोला कोलियरी स्थित बंद चानक के पास कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

शव को पकड़कर बिलखते स्वजन। (फोटो जागरण)

शव को पकड़कर बिलखते स्वजन। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनसार के बस्ताकोला में मिला कारू मांझी का शव।

  2. परिवार ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच।

  3. शव पर चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सहयोगी, धनसार (धनबाद)। धनसार थाना क्षेत्र के बस्ताकोला कोलियरी के चांदमारी स्थित बंद नौ नंबर चानक के पास बुधवार की सुबह 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर धनबाद डीएसपी प्रकाश सोय और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार की शाम कारू शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था।

देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले चिंतित थे। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।

कारू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी सास, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई के अनुसार, कारू धनबाद की एक प्लाईवुड दुकान में वाहन से प्लाई उतारने का काम करता था। मृतक के भाई ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

गिरने से मौत की आशंका पर भी जांच

जिस स्थान पर शव मिला, वहां चांदमारी कोलियरी का बंद नौ नंबर चानक है। स्थानीय स्तर पर इस इलाके में लोहा चोरी की घटनाएं होने की चर्चा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं चानक पर चढ़ने के दौरान गिरने से तो कारू की मौत नहीं हुई।

मृतक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- कोयला उत्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं, BCCL CMD ने बाधाएं जल्द दूर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें- IIT-ISM के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा का चयन, मिलेगा डॉ. मुरली मनोहर जोशी शिक्षक पुरस्कार