धनबाद थाना के सामने किशोर के अपहरण की आशंका पर बवाल, तीन लोगों की पिटाई; पुलिस बेखबर
Dhanbad Crime News: धनबाद थाना के सामने एक किशोर को जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने पर स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

कार सवारों की गिरफ्त में किशोर और लोगों की जुटी भीड़। (फोटोः मो. शाहिद)
HighLights
किशोर को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की गई।
अपहरण के शक में स्थानीय लोगों ने की पिटाई।
मामला मोबाइल चोरी का, पुलिस को नहीं जानकारी।
संवाद सूत्र, धनबाद। धनबाद थाना के सामने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन लोग एक किशोर को पीटते हुए कार में बैठाने की कोशिश करने लगे।

यह देखकर स्थानीय लोगों को किशोर के अपहरण की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने तीनों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौका पाकर किशोर वहां से भाग निकला।
हालांकि, प्रारंभिक तौर पर पूरा मामला अपहरण के बजाय मोबाइल चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप के समीप सब्जी बाजार लगता है।
कार सवार तीनों लोगों का आरोप था कि किशोर ने उनका मोबाइल चोरी किया है। इसी आरोप में वे उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था और उस पर बिहार का नंबर अंकित था। किशोर को मारपीट करते हुए जबरन कार में बैठाने की कोशिश किए जाने से स्थानीय लोगों को अपहरण की आशंका हुई।
लोगों ने तीनों को कथित अपहरणकर्ता समझकर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान किशोर उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला।
इधर, इस मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नहीं है और अब तक थाने में किसी ने लिखित शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
यह भी पढ़ें- BCCL की मुनीडीह कोलियरी को मिला 5-स्टार सम्मान, भूमिगत खदानों में नौवां स्थान
यह भी पढ़ें- धनबाद में अवैध खनन का विरोध पड़ा भारी, धंधेबाजों के हमले में कई ग्रामीण घायल