धनबाद के कतरास में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान
Dhanbad News: कतरास के पंचगढ़ी सिनेमा रोड पर दिनेश भगत की रेनबो एजेंसी हार्डवेयर दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण ...और पढ़ें

दुकान में धधकती आग और देखते लोग। (फोटो जागरण)
HighLights
कतरास हार्डवेयर दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी।
आग लगने से 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
स्थानीय लोगों ने कतरास में अग्निशमन केंद्र की मांग की।
संवाद सहयोगी, कतरास (धनबाद)। कतरास शहर के पंचगढ़ी सिनेमा रोड काली मंदिर के सामने दिनेश भगत के रेनबो एजेंसी नामक हार्डवेयर दुकान में रात करीब साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। अग्निशमन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण अपने आंखों के सामने दुकान को जलता देख वे फफक-फफक कर रो पड़े।
बेवश दुकानदार प्रशासन और आम लोगों से दुकान बचाने ने की गुहार लगाते रहे। आगजनी की खबर पाते ही आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। अगल-बगल के दुकानदारों ने अपने अपने स्तर से पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। पाए। इधर कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
इधर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने धनबाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। 10:15 बजे दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने को लेकर प्रयास शुरू किया।
करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काफी हदतक काबू पाया जा सका। दुकानदार दिनेश भगत ने बताया कि करीब नौ बजे दुकान बंद करके अपना घर पहुंचे थे। तभी कुछ देर बाद उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जिसके दौड़े दौड़े आए तब तक आग बेकाबू हो चुका था।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दिया गया। पुलिस ने तुरंत दमकल को इसकी सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि करीब 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
इतनी बड़ी घटना से दुकानदार की हालत बिगड़ गई है। कतरास में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती है और लोग हाथ मलते रह जाते हैं इसके पूर्व भी कतरास राहुल चौक के निकट हार्डवेयर दुकानदार विकास केडिया की दुकान में आग लग गया था। वहां भी अग्निशमन की वहां पहुंची थी।
कतरास के नर्सिंग होम संचालक डा. उमाशंकर सिंह, कतरास के व्यापारी बलविंदर सिंह उर्फ राजू भाई, सुरेश केडिया आदि कई दुकानदारों ने कतरास में अग्निशमन केंद्र बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना को टाला जा सके।
घटना के आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है। घटना की सूचना पाकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें- Coal India: सीसीएल को मिले नए निदेशक कार्मिक, जोबी वीपी के नाम पर लगी मुहर
यह भी पढ़ें- छठ से पहले और बाद में चलेगी टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन, धनबाद होकर होगा परिचालन; बुकिंग शुरू
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।