छठ से पहले और बाद में चलेगी टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन, धनबाद होकर होगा परिचालन; बुकिंग शुरू
Tata- Chhapra Chhath Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा से छपरा के बीच धनबाद होकर छठ स्पेशल ट्रेन ...और पढ़ें

वाया धनबाद चलेगी टाटा-छपरा छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
धनबाद होकर टाटा से छपरा छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी।
छठ पर्व के लिए दो फेरे लगाएगी यह ट्रेन।
स्लीपर और सेकंड एसी कोच में बुकिंग शुरू हुई।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर टाटा से छपरा के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एक फेरा छठ से पहले व दूसरा छठ के बाद लाएगी। इससे पर्व से पहले बिहार जाने और बीतने पर वापसी की राह आसान होगी।
इस ट्रेन में स्लीपर व सेकंड एसी के कोच जोड़े जाएंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। धनबाद से छपरा तक स्लीपर में 400 रुपये तथा सेकंड एसी का किराया 1470 रुपये चुकाना होगा।
इन तिथियों में चलेगी
- 08185 टाटा-छपरा स्पेशल 12 व 17 नवंबर को चलेगी। टाटा से शाम 6:10 पर खुल कर रात 8:55 पर बोकारो, 9:30 पर चंद्रपुरा तथा रात 10:40 पर धनबाद आगमन होगा। छपरा अगले दिन सुबह 10:30 पर पहुंचेगी।
- 08186 छपरा-टाटा स्पेशल 13 व 18 नवंबर को चलेगी। छपरा से दोपहर 12:40 पर खुल कर रात 10:55 पर धनबाद आएगी। देर रात 12:05 पर चंद्रपुरा, 12:40 पर बोकारो तथा तड़के 4:00 बजे टाटा पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहराव
चांडिल, पुरुलिया, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, व सोनपुर।
यह भी पढ़ें- छठ महापर्व पर धनबाद बाजार समिति की साप्ताहिक बंदी रद, खरीदारी के लिए खुली रहेंगी दुकानें
यह भी पढ़ें- बीसीसीएल में दो एचआर अधिकारियों का तबादला, राजीव कुमार ईजे तो पुष्यमित्रा कतरास भेजे गए