Move to Jagran APP

Dhanbad Jagran Dandiya 2022: भुलाईल नईखे नू, अक्षरा सिंह आजे अइंहें...

दैनिक जागरण डांडिया नाइट कार्यक्रम में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्‍मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह धमाल मचाएंगी। पंचशील गेस्ट हाउस धैया में शाम साढ़े छह बजे से यह कार्यक्रम आयोजित है। अक्षरा सिंह के डांस नंबर के साथ ही गरबा की भी धूम मचेगी।

By JagranEdited By: Deepak Kumar PandeyPublished: Fri, 30 Sep 2022 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 01:35 AM (IST)
Dhanbad Jagran Dandiya 2022: भुलाईल नईखे नू, अक्षरा सिंह आजे अइंहें...
पंचशील गेस्ट हाउस, धैया में शाम साढ़े छह बजे से यह कार्यक्रम आयोजित है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: दैनिक जागरण डांडिया नाइट कार्यक्रम में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्‍मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह धमाल मचाएंगी। पंचशील गेस्ट हाउस, धैया में शाम साढ़े छह बजे से यह कार्यक्रम आयोजित है। अक्षरा सिंह के डांस नंबर के साथ ही गरबा की भी धूम मचेगी। गुजराती समाज के साथ ही सभी वर्ग के लोग दैनिक जागरण के कार्यक्रम में डांडिया करते नजर आएंगे।

loksabha election banner

पास से मिलेगी एंट्री

कार्यक्रम में अक्षरा के साथ ही गायिका शुभोश्री बनर्जी पाल भी अपने गीतों से धनबाद वासियों को झुमाएंगी। डांडिया नाइट में झरिया, पुराना बाजार, कुसुम विहार, बेकारबांध, हाउसिंग कालोनी आदि से गरबा टीम विशेष तौर पर शिरकत करेंगी। इनमें कई गरबा टीम तो पिछले कई वर्षों से दैनिक जागरण डांडिया कार्यक्रम में शामिल होते आयी हैं। कार्यक्रम में आमंत्रण पास से ही प्रवेश मिलेगा। इसमें भी युगल एंट्री होगी।

अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं अक्षरा

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुईं हैं। बीते दिनों उन्‍होंने अपने अपकमिंग गाने 'चौसठ जोगनिया माई' का फर्स्ट लुक शेयर किया। इस गाने में अक्षरा ने लाल साड़ी पहन रखी है। वह देवी के रौद्र अवतार में नजर आ रही हैं। हाथ में त्रिशूल थामे अक्षरा का गेटअप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक। जल्दी ही मेरे चैनल अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर आ रहा है। एक नया अवतार और अथक प्रयास इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी।'

पिछले साल बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर

भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेरने वाली अक्षरा सिंह पिछले वर्ष बिग बाॅस के ओटीटी संस्‍करण में भी नजर आईं थी। शो में उन्होंने शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से खूब पंगा लिया था। पंजाबी पाॅप सिंगर मिलिंद गाबा के साथ अक्षरा सिंह की नोक-झोंक काफी पसंद की गई। इस समय इंटरनेट मीडिया पर अक्षरा सिंह अपने गीत और दिलकश अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। अक्षरा सिंह के धनबाद आगमन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। अक्षरा सिंह इससे पहले 2017 में दैनिक जागरण डांडिया कार्यक्रम में आकर जलवा बिखेर चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.