विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के होटल में बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में एक युवक की मौत

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:57 PM (IST)

धनबाद के नवाडीह स्थित होटल पाम इन में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट में झरिया निवासी ...और पढ़ें

होटल पाम इन जहां बर्थडे पार्टी में हुई मारपीट और मृतक अभिजीत कुमार सिंह (फाइल फोटो)।

होटल पाम इन जहां बर्थडे पार्टी में हुई मारपीट और मृतक अभिजीत कुमार सिंह (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. धनबाद के होटल में जन्मदिन पार्टी में मारपीट।

  2. झरिया निवासी अभिजीत कुमार सिंह की मौत हुई।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, गिरफ्तारी नहीं।

जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के नावाडीह स्थित होटल पाम इन में रविवार-सोमवार की मध्य रात जन्मदिन की एक पार्टी के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान झरिया निवासी अभिजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात 12 बजे जन्मदिन मनाने के लिए धनबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह के होटल में शुभम सिंह अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। इस पार्टी में अभिजीत कुमार सिंह भी शामिल था। सोमवार को अभिजीत का भी जन्मदिन था।

रात 12 बजे जन्मदिन मनाने के दौरान दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में अभिजीत गंभीर रूप से जख्मी हुआ। जिसे तत्काल एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफेर कर दिया। जगह सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

धनबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मृतक अभिजीत कुमार सिंह कोयले के ट्रांसपोर्टिंग के कारोबार से जुड़ा था। 

यह भी पढ़ें- धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार; हथियार सप्लाई करने वाले की तलाश

यह भी पढ़ें- Coal India: त्योहारी सीजन में बीसीसीएल का बड़ा कदम, कोयला उत्पादन निगरानी के लिए मुख्यालय के अधिकारी तैनात