विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के सरकारी स्कूलों के 64,675 विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त स्टूडेंट डायरी, सत्र 2026-27 से होगी शुरुआत

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:35 PM (IST)

Dhanbad Student Diaries: धनबाद के सरकारी स्कूलों में सत्र 2026-27 से छठी से आठवीं कक्षा के 64,675 विद्यार्थियों को मुफ्त स्टूडेंट डायरी मिलेगी।

सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं के बच्चों को मिलेगी स्टूडेंट डायरी। (सांकेतिक फोटो)

सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं के बच्चों को मिलेगी स्टूडेंट डायरी। (सांकेतिक फोटो)


जागरण संवाददाता, धनबाद। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब निजी स्कूलों की तर्ज पर जिले के सरकारी विद्यालयों में भी छठी से आठवीं तक के 64,675 विद्यार्थियों को सत्र 2026-27 से निश्शुल्क स्टूडेंट डायरी उपलब्ध कराई जाएगी।

कुल विद्यार्थियों में 33,670 लड़कियां और 31,005 लड़के शामिल हैं, जिन्हें यह डायरी निश्शुल्क प्रदान की जाएगी। डायरी स्कूल से घर तक मजबूत सेतु बनेगी। यह डायरी छात्र, शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद का सबसे मजबूत माध्यम बनेगी।

बच्चे हर दिन किस विषय में क्या पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें घर के लिए क्या टास्क मिला है, इसका नियमित ब्योरा शिक्षक डायरी में दर्ज करेंगे। यदि किसी बच्चे की उपस्थिति कम है या उसका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो शिक्षक सीधे डायरी के जरिए परिजनों को संदेश भेज सकेंगे।

स्वजनों को भी रोजाना डायरी देखकर उस पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसके अलावा बच्चों का क्लासरूम बिहेवियर, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य उपलब्धियों का रिकार्ड भी इसी में संकलित रहेगा।

सरकारी योजनाओं की किताबों और स्टेशनरी के बाजार में अवैध रूप से बिकने की शिकायतों को रोकने के लिए सख्त प्राविधान भी किए गए हैं।

डायरी के मुख्य कवर, भीतरी पन्नों और बैक कवर पर स्पष्ट अक्षरों में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निश्शुल्क

वितरण हेतु प्रकाशित : क्रय-विक्रय अपराध लिखा होगा। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रकाशक पर पेनल्टी और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। 

कक्षावार स्कूल डायरी पाने वाले छात्र

- छठी : 20,301
- सातवीं : 20,850
- आठवीं : 23,524

उच्च क्वालिटी और तय मानकों पर तैयार होगी डायरी

- पन्ने और आकार : डायरी 136 पृष्ठों की होगी और इसका आकार 14 गुणा 21 सेंटीमीटर रहेगा।
- मजबूती : डायरी का बाहरी कवर 220 जीएसएम के पल्प बोर्ड का होगा। यह मल्टीकलर और बीओपीपी लेमिनेशन से सुरक्षित रहेगा ताकि पानी या रफ इस्तेमाल से खराब न हो।
- अंदरुनी पन्ने : डायरी के अंदरुनी पन्नों में 80 जीएसएम का मजबूत बांड पेपर लगेगा। इसमें रद्दी या रीसाइक्लिक पेपर का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात की आहट, अर्णब-मुरासु के बाद संभावित तूफान का नाम होगा अकवान

यह भी पढ़ें- DCA: परशुराम सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट से होगा धनबाद क्रिकेट के नए सत्र का आगाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।