Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand State Women Cricket Team में धनबाद की रूपा और दुर्गा का चयन, मैच खेलने के लिए देहरादून रवाना

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:41 AM (IST)

    धनबाद के बलियापुर गांव की निवासी रूमा और दुर्गा झारखंड स्टेट महिला क्रिेकेट टीम में शामिल किए जाने से काफी उत्साह में हैंं। कई वर्षों से दोनों महिला क्रिकेटर झारखंड महिला क्रिकेट टीम से खेल कर बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं।

    Hero Image
    कोच बलराम दुबे के साथ रूमा और दुर्गा ( फाइल फोटो)।

    गोविंद नाथ शर्मा, झरिया। धनबाद जिला के सुदूर बलियापुर गांव की महिला क्रिकेटर अपनी प्रतिभा से लगातार झारखंड स्टेट महिला क्रिकेट टीम में जगह बना कर धमाल मचा रही है। बलियापुर की दो महिला क्रिकेटरों ने फिर एक बार झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयनित दोनों महिला क्रिकेटर क्षेत्र के रखितपुर गांव की रूमा कुमारी महतो और धड़बड़ गांव की दुर्गा कुमारी मुर्मू हैं। 31 अक्टूबर 2021 से देहरादून में शुरू हो रहे इंटर स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट मैच में झारखंड की और से खेलने के लिए दोनों महिला क्रिकेटर देहरादून रवाना हो चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    31 अक्टूबर को झारखंड का मुकाबला दिल्ली से

    मालूम हो कि राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी रूमा और दुर्गा इसके पूर्व भी कई बार झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। दोनों महिला क्रिकेटर गरीब व बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपनी मेहनत और लगन की बदोलत राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा बिखेरती रही हैं। जानकारी के अनुसार देहरादून में होने वाले इंटर स्टेट क्रिकेट मैच में 31 अक्टूबर को झारखंड की टीम का मुकाबला राजधानी नई दिल्ली की टीम से होगा। महिला क्रिकेटरों के कोच श्रीराम दुबे का कहना है कि दोनों महिला क्रिकेटर शानदार प्रदर्शन कर झारखंड की टीम को जीत दिलाने का काम करेगी।

    टीम में चयन होने से काफी उत्साहित हैं रूमा और दुर्गा

    सुदूर बलियापुर गांव की निवासी रूमा और दुर्गा झारखंड स्टेट महिला टीम में शामिल किए जाने से काफी उत्साह में हैंं। कई वर्षों से दोनों महिला क्रिकेटर झारखंड महिला क्रिकेट टीम से खेल कर बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं। रूमा और दुर्गा ने कहा कि देहरादून में 31 अक्टूबर से आयोजित इंटर स्टेट महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पिछले कई माह से बलियापुर के क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस किए हैं। कोच श्रीराम दुबे ने बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए हमें बेहतर टिप्स भी दिए हैं। इसका प्रदर्शन देहरादून के क्रिकेट मैदान में करेंगे। झारखंड, धनबाद व बलियापुर के खेल प्रेमियों को निराश नहीं होने देंगे।