धनबाद के ओम अपार्टमेंट में पटाखे के रॉकेट से लगी आग, दमकल की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी
धनबाद के बेकारबांध स्थित ओम अपार्टमेंट की गली में पटाखे के रॉकेट से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ओम अपार्टमेंट की गली में धधकती आग और काबू पाते दमकलकर्मी। (फोटोः जागरण)
HighLights
पटाखे के रॉकेट से ओम अपार्टमेंट की गली में आग लगी।
दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया।
बड़ी दुर्घटना टली, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के बेकारबांध स्थित ओम अपार्टमेंट की गली में पटाखे का रॉकेट गिरने से आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते दमकल कर्मियों की तत्परता और स्थानीय लोगों की सजगता से आग फैलने से रोक दी गई। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।