विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर धनबाद के यात्रियों को राहत, रांची-गोरखपुर से टाटा-छपरा तक चार स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:36 PM (IST)

Indian Railway Update: छठ पर्व शुरू होने के साथ ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ ...और पढ़ें

धनबाद स्टेशन पर माैर्य एक्सप्रेस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। (फोटोः जागरण)

धनबाद स्टेशन पर माैर्य एक्सप्रेस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। (फोटोः जागरण)

HighLights

  1. नहाय-खाय से छठ पर्व शुरू, बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़।

  2. धनबाद होकर कई स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत मिली।

  3. मौर्य एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़, आरपीएफ को मशक्कत।

जागरण संवाददाता, धनबाद। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से छठ पर्व शुरू होनेवाला है। इसे लेकर गुरुवार को बिहार जानेवाली ट्रेनों में ट्रेनों में यात्रियों का ज्वार उमड़ा रहा। सुबह से रात तक बिहार जानेवाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ रही।

भीड़ के पूर्वानुमान के आधार पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई। धनबाद होकर रांची-गोरखपुर, टाटा-लाभा, टाटा-छपरा और राउरकेला-झंझारपुर के लिए चली स्पेशल ट्रेनों ने यात्रियों को बड़ी राहत दी। इन ट्रेनों के कारण निमित ट्रेनों में धक्का-मुक्की के हालात नहीं बने।

मौर्य एक्सप्रेस पर चढ़ने को उमड़े यात्री, आरपीएफ को बहाना पड़ा पसीना

संबलपुर से गोरखपुर जानेवाली मौर्य एक्सप्रेस में दूसरे दिन भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ को पसीना बहाना पड़ा। पहले से खचाखच भरी ट्रेन में और यात्रियों को चढ़ाए जाने को लेकर आरपीएफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस भी होती रही।

भीड़ अधिक होने से कई यात्री सवार नहीं हो सके। उन्हें आश्वस्त किया गया कि पीछे आनेवाली स्पेशल ट्रेन से उन्हें भेजा जाएगा। इससे पहले बुधवार को भी मौर्य एक्सप्रेस के लिए धनबाद स्टेशन पर 600 यात्री प्रतीक्षारत थे।

अत्यधिक भीड़ के कारण लगभग 350 यात्री ही सवार हो सके थे। अन्य की ट्रेन छूट गई थी। बाद में उन्हें पोत्तनूर-दरभंगा स्पेशल से भेजा गया था।

आज चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

रांची-झंझारपुर स्पेशल
गोंदिया-पटना स्पेशल
रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल

यह भी पढ़ें- केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल... छठ गीतों से गूंज रहा कुमारधुबी स्टेशन, सफर की थकान भूल भक्ति में रम रहे यात्री

यह भी पढ़ें- CMPFO: कोयला कर्मियों को राहत, 10 साल से कम सेवा पर भी पेंशन; वापस मिलेगा अंशदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।