Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डांस से सनसनी मचाने वाले सनातन ने की प्रेम‍िका से शादी... मचा बवाल... गांव वालों ने तोड़ा र‍िश्‍ता

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 09:59 PM (IST)

    शायद सनातन को इस व‍िरोध का अंदाजा पहले से हो गया था। तभी तो 19 जुलाई को मंद‍िर में गुपचुप तरीके से शादी की। वह भी रात के अंधेरे में। चहेती बहन साव‍ित्री को भी इस बारे में नहीं बताया। र‍िश्‍तेदार व पड़ोसी तो दूर की बात है।

    Hero Image
    शायद सनातन को इस व‍िरोध का अंदाजा पहले से हो गया था। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, धनबादः यूट्यूबर सनातन कुमार। हां वहीं सनातन जो अपनी डांस से रातों-रात स्‍टार बन गए थे। ट‍िकटॉक पर। बहन के साथ इनकी जोड़ी खुब पसंद की गई है। धनबाद ही नहीं पूरे देश में अपने डांस का जलवा ब‍िखेर चुके है। प्रेमिका अंजलि‍ के साथ पर‍िणय सूत्र में बंध गए है। इसका जमकर व‍िरोध हाे रहा है। दोनों अलग-अलग जात‍ि से है। इस बात से गांव वाले नाराज है। सनातन से सारे संबध तोड़ ल‍िए है। उधर लड़की के स्‍वजन भी इस व्याह से नाराज है। ‍नाराजगी इतनी कि अंजलि को बेटी मानने से इन्‍कार कर द‍िया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ढाइ बजे रात में पहुंचे थे थाने

    शायद सनातन को इस व‍िरोध का अंदाजा पहले से हो गया था। तभी तो 19 जुलाई को मंद‍िर में गुपचुप तरीके से शादी की। वह भी रात के अंधेरे में। चहेती बहन साव‍ित्री को भी इस बारे में नहीं बताया। र‍िश्‍तेदार व पड़ोसी तो दूर की बात है। शादी के बाद दोनों ढाई बजे रात में बल‍ियापुर थाने पहुंच गए। पुल‍िस भी दोनों को रात में देख अचंभि‍त हो गई। सुबह होने पर पुलिस कर्मियों ने धनबाद महिला थाना भेज द‍िया। दोनों बालि‍ग है, इस कारण कोई द‍िक्‍कत नहीं हुई। दोनों का आधार कार्ड देखा गया। फ‍िर लड़की के स्‍वजन को बुलाय गया। अंजलि‍ के माता-प‍िता ने उसे घर से बेदखल कर द‍िया।

    फब्‍त‍ियां से परेशान थी प्रेम‍िका

    सनातन अभी शादी के करने के मूड में नहीं थे। साव‍ित्री उनसे उम्र में बड़ी है। पहले वे बहन की शादी करना चाहते थे। प्रेमिका के गांव वालों को सनातन के साथ उसका उठाना-बैठना पंसद नहीं था। प्को अंजलि को सनातन को लेकर भला-बूरा कहते थे। गांव वाले फब्‍तियां कसते थे। सनातन अंजलि‍ को 2009 से ही जानते थे। शुरुआत में दोनों अच्‍छे दोस्‍त थे। दोस्‍ती कब प्‍यार में बदल गई उन्‍हें भी पता नहीं चला। प्‍यार जब परवान चढ़ा तो व‍िरोध भी शुरू हो गया। दोनों के मिलने जुलने को गलत तरीके से देखा जाने लगा। इसी  कारण दोनों एक दूसरे का होना मुनास‍िब समझा।

    साव‍ित्री भी शादी से थी नाराज

    सनातन की दीदी सावित्री कुमारी अजंलि और सनातन दोनों की शादी से शुरुआती दौर में काफी नाराजगी जताई थी। सावित्री को जब पता चला कि उसका भाई सनातन मंदिर में शादी कर लिया है तो काफी नाराज हुई। उनका कहना था कि लड़की के माता पिता के इच्छा अनुसार किया जाता तो बेहतर होता। लेकिन उनकी पत्नी अंजलि साव से मिलने के बाद नाराजगी दूर हो गई।

    बढ़ा सब्सक्राइबर व व्‍यूअर्स

    अंजलि से शादी करने के बाद सनातन की जिंदगी के पहिए और भी अधिक गति पकड़ ली है। सनातन कुमार ने बताया कि शादी के बाद यूट्यूब पर शादी का वीडियो डालने से सब्सक्राइबर भी करीबन डेढ़ मिलियन हो गए हैं इसके अलावा प्रतिदिन व्‍यूअर्स भी अत्यधिक होती जा रही है।

    सनातन ने सुनाई दो टूक

    बताया गया कि गांव में शादी के बाद पंचायती की गई थी। जिसमें गांव वालों ने कहां की अंजलि साव दूसरी जाति की लड़की है। इसलिए उसको छोड़ना होगा। लेकिन सनातन ने किसी की एक न सुनी और गांव वालों को साफ शब्दों में कह दिया कि शादी हो गई है, अपनी पत्नी के रूप में अपना चुके हैं। छोड़ने का सवाल ही नहीं होता। फिर गांव वालों ने सनातन के परिवार वालों को गांव वालों से संबंध तोड़ने को कहा।