विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में व्यावसायिक वाहनों से वसूला जाएगा प्रवेश शुल्क, निगम ने शुरू की तैयारी

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:46 PM (IST)

धनबाद नगर निगम शहर में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक और भारी वाहनों पर प्रवेश शुल्क लगाने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों से सेस की होगी वसूली। (सांकेतिक फोटो)

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों से सेस की होगी वसूली। (सांकेतिक फोटो)

शशिभूषण, धनबाद। धनबाद नगर निगम कमाई को बढ़ाएगा। इस बार निगम की नजर व्यवसायिक वाहनों पर है। नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने पर अब व्यवसायिक वाहनों को टैक्स देना होगा।

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों से अब निगम चेकपोस्ट के माध्यम से यह कर वसूला जाएगा। नगर निगम की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। दुर्गापूजा के बाद नगर निगम प्रवेश कर लगाने की तैयारी में है।

शहर में प्रतिदिन करीब सात हजार से अधिक व्यवसायिक व भारी वाहनों का प्रवेश होता है।इसके अलावा धनबाद में भी निबंधित व्यवसायिक वाहनों की संख्या भी पौने दो लाख के करीब है। ऐसे में नगर निगम को एक बड़ी राजस्व की प्राप्ति होगी।

प्रवेश कर को लेकर नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की एक टीम ने शहर में प्रवेश करने वाली करीब आधा दर्जन मुख्य सड़कों का निरीक्षण भी कर चुकी है। निगम के अभियंताओं की टीम ने क्षेत्र का मापी भी कर ली है। जहां चैकपोस्ट का निर्माण किया जाएगा।

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि यह टैक्स लगाना अत्यंत आवश्यक है। व्यवसायिक वाहन नगर निगम के संसाधन का उपयोग कर रहे है। उन संसाधनों के रखरखाव के लिए फंड की आवश्यकता है। ऐसे में यह कर लगाना अत्यंत आवश्यक है।

क्या है नया नियम

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र में नगरपालिका मार्ग कर नियमावली के तहत शहर से गुजरने वाले और नियमित रूप से चलने वाले व्यवसायिक वाहनों की संख्या की जानकारी मांगी थी।

नगर निगम की ओर से नगर विकास विभाग को जानकारी भेज दी गई। नगर निगम की सूची में माल ढुलाई वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, टैक्सी, आटो-रिक्शा और बस जैसे व्यवसायिक वाहनों को शामिल किया गया है। जिनसे प्रवेश कर लिया जाएगा।

यहां बनेगा नगर निगम का चेकपोस्ट

धनबाद शहर में प्रवेश करने पर लगने वाले कर के प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से बरवाआड्डा, बिरसा मुंडा पार्क के करीब और भुईफोड़ स्थित गोल बिल्डिंग के पास चेकपोस्ट का निर्माण किया जाएगा। इस चेकपोस्ट से सभी प्रकार के वाहनों से शहर में प्रवेश पर कर वसूला जाएगा।

जिले में पौने दो लाख निबंधित है व्यवसायिक वाहन

धनबाद जिले में दो पहिया से लेकर भारी वाहन तक कुल 14 लाख 64 हजार 382 वाहन निबंधित है। इनमें व्यवसायिक वाहनों की संख्या 1,89,597 है।

इन व्यवसायिक वाहनों में हल्के वाहन से लेकर भारी वाहन तक शामिल हैं। वहीं अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में शहर में वाहन प्रवेश करते हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, राजस्थान से बंगाल के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- धनबाद में बनेंगे तीन ट्रामा सेंटर, सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा त्वरित इलाज