Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad: संस्कार भारती धनबाद महानगर के अध्यक्ष बने डाॅ. जगदीश राव व मृण्मय महामंत्री

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 03:38 PM (IST)

    अध्यक्ष डॉ बी जगदीश राव ने बताया कि संस्कार भारती के अन्य पांच विधाओं चित्र कला भूअलंकरण साहित्य प्राचीन कला लोक कला के संयोजकों के नाम कार्यकारिणी विस्तार के रूप में शीघ्र घोषित की जाएगी। साधारण सभा का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

    Hero Image
    डॉ. बी. जगदीश राव को इसका अध्यक्ष, मृण्मय सरकार को महामंत्री एवं जयशंकर ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

    जागरण संवाददाता, धनबाद : संस्कार भारती की आमसभा सरायढेला स्थित डॉ. हेडगेवार भवन में हुई। इस आमसभा में कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की धनबाद महानगर की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. बी. जगदीश राव को इसका अध्यक्ष, मृण्मय सरकार को महामंत्री एवं जयशंकर ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। तीन सत्र में विभाजित आमसभा में सबसे पहले संस्कार भारती की पर्यवेक्षक झारखण्ड प्रांत की नृत्य संयोजिका बोकारो कीअर्चना कुमारी की निगरानी में धनबाद जिला महानगर इकाई को २०२१ - २२ के मंत्री प्रतिवेदन के साथ भंग कर दिया गया। इसके बाद धनबाद की महानगर इकाई का गठन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्कार भारती धनबाद जिला महानगर इकाई 2022-23 की नयी कार्यकारिणी इस प्रकार है:

    संरक्षक शिक्षाविद एवं साहित्यकार प्रो. पुर्णेन्दु शेखर, अध्यक्ष डॉ. बी. जगदीश राव, उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रुथी एवं बिम्बाधर राय, मंत्री मृण्मय सरकार, सहमंत्री कृपा शंकर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, संगीत विधा संयोजक करुणामय मुख़र्जी, संगीत विधा सह संयोजक अमित कुमार दास, नृत्य विधा संयोजक छोटन चौधरी, नाट्य विधा संयोजक कुमार बलवंत, नाट्य विधा सह संयोजिका शारदा कुमारी, व्यवस्था प्रमुख, पंकज प्रसून मिश्रा, व्यवस्था सह प्रमुख सुदीप सरकार। विशेष आमंत्रित सदस्यों में बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया, इंद्रजीत प्रसाद सिंह, सरवानी सिन्हा, मथुरेश कुमार वर्मा ब्रह्मानंद दसौंधी शामिल हैं।

    अध्यक्ष डॉ बी जगदीश राव ने बताया कि संस्कार भारती के अन्य पांच विधाओं चित्र कला, भूअलंकरण, साहित्य, प्राचीन कला, लोक कला के संयोजकों के नाम कार्यकारिणी विस्तार के रूप में शीघ्र घोषित की जाएगी।

    साधारण सभा का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। ध्येय गीत एवं वंदे मातरम के साथ सभा की समाप्ति की गई। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह, सरवानी सिन्हा, प्रान्त संगीत संयोजक श्री एम के वर्मा, सह संगीत संयोजक ब्रह्मानंद दसौंधी, आनंद सहाय सहित दर्जनों की संख्या में सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में पंकज मिश्रा, मोहन झा, कामेश कुमार, दीपक सिंह, का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार सिंह ने किया।