Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arun Jaitley Birth Anniversary: कांग्रेस जिला अध्यक्ष को याद आए जेटली, मजे ले रहे धनबाद के भाजपाई

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sun, 27 Dec 2020 05:52 PM (IST)

    भाजपा के मिल्टन पार्थ सारथी ने रविवार को जब अपने दिवंगत नेता अरुण जेटली को उनके जन्मदिन पर इंटरनेट मीडिया के जरिए याद किया तो अधिवक्ता सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी विनम्र श्रद्धांजलि लिखकर उन्हें याद किया।

    Hero Image
    भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। दशकों तक देश पर कांग्रेस ने राज किया है। अभी भी राज्य की सरकार में वह शामिल है। ऐसे में उसके नेता अपनी ठसक के लिए चर्चित हो तो कोई नई बात नहीं। आमतौर पर यह चर्चा होती रही है कि कांग्रेस और कांग्रेसी कभी अटल जयंती, जेपी जयंती क्यों नहीं मनाते हैं। जबकि अन्य दलों के नेता कांग्रेस के गांधी, शास्त्री, पटेल जयंती भी मनाते रहे हैं। लेकिन धनबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनीति के उन खास लोगों में हैं, जिनके मित्र राजेंद्र प्रसाद सिंह की तरह सभी दलों में हैं। सभी से उनके मधुर संबंध हैं और वह व्यक्तिगत संबंधों पर राजनीति को कभी हावी नहीं होने देते। तभी तो भाजपा के मिल्टन पार्थ सारथी ने रविवार को जब अपने दिवंगत नेता अरुण जेटली को उनके जन्मदिन पर इंटरनेट मीडिया के जरिए याद किया, तो अधिवक्ता सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी विनम्र श्रद्धांजलि लिखकर उन्हें याद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूं जेटली भी अधिवक्ता थे और बृजेंद्र प्रसाद सिंह भी अधिवक्ता हैं। इस तरह दोनों हमपेशा होने के नाते एक-दूसरे के साथ खड़े रह ही सकते हैं। लेकिन दोनों के राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग और पार्टी भी अलग-अलग हैं। लिहाजा जब उन्होंने जयंती पर जेटली को श्रद्धांजलि दी को इसकी चर्चा होनी ही थी और हुई भी। वैसे इंटरनेट मीडिया पर जेटली को याद करने वालों में जगेश उर्फ चुन्ना सिंह, अभिमन्यु सिंह, श्रवण झा संजयानंद गोस्वामी, दीपक कुमार झा, श्याम मोहन सिंह, सुमन कुमार सिंह, किरण सिंह, रुपेश सिन्हा, मौसम सिंह आदि शामिल हैं।