Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Crime: निरसा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए दिल्ली पुलिस से उलझी पत्‍नी

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 06:07 PM (IST)

    साइबर क्राइम के एक मामले में दिल्ली साइबर सेल की टीम ने निरसा थाने की पुलिस के सहयोग से कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बरडंगाल रविदास टोला निवासी महादेव रविदास को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी निरसा के तुलसीभीट्ठा स्थित उसके मामा के घर से हुई।

    Hero Image
    पूछताछ के बाद महादेव रविदास को दिल्ली पुलिस धनबाद जेल ले गई है।

    संवाद सहयोगी, कुमारधुबी (धनबाद): साइबर क्राइम के एक मामले में दिल्ली साइबर सेल की टीम ने निरसा थाने की पुलिस के सहयोग से कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बरडंगाल रविदास टोला निवासी महादेव रविदास को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी निरसा के तुलसीभीट्ठा स्थित उसके मामा के घर से हुई। गिरफ्तार युवक को कुमारधुबी ओपी लाकर दिल्ली पुलिस की टीम ने दो घंटे तक पूछताछ की। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साढ़े 35 लाख रुपये की ठगी का मामला है। पूछताछ में महादेव ने अपने कुछ और साथियों का नाम भी बताए हैं। हालांकि पुलिस अभी उन नामों का खुलासा नहीं कर रही है। कहा कि जब सभी आरोपित पकड़े जाएंगे तो जानकारी दे दी जाएगी। पूछताछ के बाद महादेव रविदास को दिल्ली पुलिस धनबाद जेल ले गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, आरोपित को पकड़ने के लिए पिछले एक पखवारे से दिल्ली पुलिस ने जाल बिछा रखा था। बुधवार की शाम महादेव का मोबाइल एक्टिव हुआ तो पता चला कि वह निरसा स्थित अपने मामा के घर में है। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए निरसा थाने की पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ देर रात उसके मामा के घर पर छापेमारी की गई और उसे पकड़ लिया गया।

    बताया जा रहा है कि ठगी के इस मामले में महादेव महज एक मोहरा था। साढ़े 35 लाख रुपये की ठगी में सिर्फ उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि इसके बावजूद ठगी के रुपये में से उसे भी मोटी रकम दी गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महादेव के पास दो-तीन साल पहले कुछ भी नहीं था, लेकिन हाल के दिनों में उसके काफी रुपये कमाए हैं। रविदास टोला में उसका आलीशान घर भी है।

    इधर, महादेव की गिरफ्तारी की खबर पाकर उसकी मां व पत्‍नी गोद में बच्चे को लेकर कुमारधुबी ओपी पहुंची। महादेव को निर्दोष बताकर दिल्ली पुलिस से छोड़ देने की गुहार लगाई। कहा कि उसे फंसाया गया है, लेकिन दोनों की बातों को दिल्ली पुलिस ने अनसुना कर दिया। पुलिस ने महादेव की पत्‍नी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। मोबाइल लौटाने के लिए वह दिल्ली पुलिस से उलझ गई।