विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad Crime: कोयले के काले खेल में पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर गोली चलाने का आरोप, पीड़ित की हालत गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Ritu Shaw
Published: Mon, 09 Jan 2023 03:24 PM (IST)

Dhanbad Crime जनता मजदूर संघ के अविनाश सिंह पर रविवार को फायरिंग हुई। इस घटना को अंजाम देने का आरोप ...और पढ़ें

Dhanbad: कोयले के काले खेल में पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर गोली चलाने का आरोप, पीड़ित की हालत गंभीर
Dhanbad: कोयले के काले खेल में पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर गोली चलाने का आरोप, पीड़ित की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, धनबाद: तिसरा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास रविवार की देर रात जनता मजदूर संघ कुंती गुट के गोलकडीह शाखा सचिव दिनेश सिंह के बड़े पुत्र अविनाश सिंह उर्फ सोनू को गोली मार दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने के पहले परिजन वाले घायल सोनू को इलाज के लिए एनएमसीएच धनबाद ले गए। बाद में उचित इलाज के लिए जालान अस्पताल ले जाया गया। सोनू की स्थिति को देखते हुए उसे दुर्गापुर इलाज के लिए ले जाया गया।

सोनू के भाई मोनू ने बताया कि स्कॉर्पियो से झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग गोलकडीह लोडिंग पॉइंट की ओर से अपने जयरामपुर मोर जा रहे थे। तिसरा थाना मोड़ पहुंचा तो विपरीत दिशा की ओर से तीन स्कॉर्पियो आई और वाहन को घेरकर पूर्व उप मेयर एकलव्य सिंह ने सोनू को सामने से गोली मार दी। सोनू आगे गाड़ी में आगे बैठा था, जबकि ड्राइवर वाहन को चला रहा था।

एक गोली उसके हाथ में लगी दूसरा गोली हाथ से होते चेहरे में लगी। स्थिति नाजुक देख उसको दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोनू के चाचा जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे यूनियन की मजबूती देख एकलव्य सिंह घबरा गया है। उनके हाथ से मजदूर एवं आम लोग निकल रहे है। क्षेत्र में उनके लोग रंगदारी वसूल रहे हैं। सोनू हमेशा इसकी खिलाफत कर आवाज उठाता था, उसी को लेकर घटना घटी है। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सोमवार को सोनू को देखने दुर्गापुर गईं।

कोयला के अवैध धंधे को लेकर हुई फायरिंग

सोनू को गोली मारने को लेकर क्षेत्र में कई बात सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि कोयला के अवैध धंधे को लेकर सोनू को गोली मारी गई है। सोनू क्षेत्र के एक आउटसोर्सिंग कंपनी का समर्थक बताए जाता है। कंपनी के लोग ही रात में आउटसोर्सिंग परियोजना और लोडिंग पॉइंट से कोयला निकाल कर उसे बाहर भेजते हैं। कोयला के वर्चस्व को लेकर यह घटना घटी है।

जिस स्कॉर्पियो में सोनू सवार था। वह धनबाद के राजीव सिंह का बताया जाता है। उसके पिता शत्रुघन सिंह पूर्व में गोलकडीह में ही काम करते थे। जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह घटनास्थल पर गए थे। वंहा कोई नही मिला। सोनू के परिजन उसी स्कोर्पियो से सोनू को इलाज के लिए धनबाद अस्पताल ले गए थे। धनबाद पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। लोगों ने बताया कि स्कोर्पियो वहां जालान अस्पताल के समीप नही है। वहां से गायब है। कोई दूसरा चाबी लगाकर गाड़ी को ले गया।

दो दिन से हो रही थी रैकी

लोग बताते है कि दो दिन से ही परियोजना के आस पास कई स्कोर्पियो व लोग देखे जा रहे थे। रविवार के शाम को भी दो गाड़ी से वंहा घूम रहा था। पास के आउटसोर्सिंग में भी गए थे। कंपनी के निदेशक को भी खोज रहे थे। इनलोगों को देखकर आउटसोर्सिंग के अधिकारी भी वंहा से निकल गए। देर रात सोनू को गोली मारने की घटना घटी।