विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja को लेकर धनबाद ट्रैफिक पुलिस का नया रूट प्लान, जानें कब और कहां रहेगी नो एंट्री

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:32 AM (IST)

धनबाद यातायात पुलिस ने छठ महापर्व के लिए 15 और 16 नवंबर को शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की ...और पढ़ें

छठ पूजा के मद्देनजर धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव। (सांकेतिक फोटो)

छठ पूजा के मद्देनजर धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों के परिचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू की है।

इसके तहत 15 नवंबर को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह दो बजे से दिन में नौ बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान पूजा टाकीज से सिटी सेंटर और सिटी सेंटर-बेकारबांध चौक से पूजा टाकीज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

यातायात थाना प्रभारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, मेमको मोड़ की तरफ से आनेवाले वाहन सिटी सेंटर, लुबी सर्कुलर रोड और रणधीर वर्मा चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं बैंकमोड़ की तरफ से आनेवाले वाहनों को पूजा टाकीज, डीआरएम चौक और रणधीर वर्मा चौक होकर आगे जाने की अनुमति होगी।

सिटी सेंटर से मेमको मोड़ जानेवाले वाहनों को रानी तालाब से पहले धैया पेट्रोल पंप के पास कट से दाहिनी ओर मोड़ा जाएगा। धैया पेट्रोल पंप से लीलावती विवाह स्थल तक सड़क वन-वे रहेगी। विनोद बिहारी महतो चौक से आनेवाले सवारी वाहन चंद्रशेखर आजाद चौक होते हुए सिटी सेंटर की ओर जाएंगे।

सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता

पूजा टाकीज से बेकारबांध होकर विनोद बिहारी महतो चौक आने-जाने वाले सवारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन पूजा टाकीज, डीआरएम चौक, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, मेमको मोड़ और कुर्मीडीह चौक होते हुए विनोद बिहारी महतो चौक पहुंचेंगे।

मेमको मोड़ से होगा बसों का परिचालन

यातायात व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव बसों के परिचालन को लेकर किया गया है। 15 नवंबर को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह दो बजे से नौ बजे तक बरटांड़ बस स्टैंड से चलने वाली सभी बसें अस्थायी रूप से मेमको मोड़ से परिचालित होंगी।

वापसी में भी बसें मेमको मोड़ तक ही आएगी। निर्धारित अवधि में बरटांड़ बस स्टैंड से बसों का परिचालन नहीं होगा।

वहीं, इन तिथियों पर यात्री बसों का परिचालन धनबाद रेलवे स्टेशन से नहीं होगा। बसों को बरटांड़ बस स्टैंड से सिटी सेंटर होते हुए मेमको मोड़ की ओर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- टुंडी सीएचसी में नवजात की मौत पर डीसी सख्त, जांच के आदेश

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, IMD ने बताया झारखंड में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।