विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में छठ पर सेवा की मिसाल: कहीं साड़ी-गंगाजल तो कहीं फल बांट रहे नेता और सामाजिक संगठन

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:12 AM (GMT+05:30)

Chhath Puja 2026: धनबाद कोयलांचल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे भक्ति-भाव से मनाया जा रहा है, जहाँ राजनीतिक ...और पढ़ें

छठ महापर्व के अवसर पर धनबाद में व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण कर सेवा-सहयोग करते राजनीतिक दलों के नेता। (फोटो जागरण)

छठ महापर्व के अवसर पर धनबाद में व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण कर सेवा-सहयोग करते राजनीतिक दलों के नेता। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन छठ सेवा में सक्रिय।

  2. घाटों की सफाई, साड़ी, गंगाजल, फल वितरण कार्य जारी।

  3. सूर्योदय सेवा समिति खरीद मूल्य पर फल उपलब्ध करा रही।

जागरण टीम, धनबाद/कुमारधुबी। लोक आस्था का महापर्व छठ धनबाद कोयलांचल में पूरे भक्ति-भाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ की भक्ति और आस्था के कई रंग देखने को मिल रहे हैं।

MLA Ragini Singh

राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोग छठ व्रतियों की सेवा में जुटे हैं। कोई छठ घाटों की साफ-सफाई में श्रमदान कर रहा है तो कोई व्रतियों के बीच साड़ी, दूध, गंगाजल, नारियल और फल का वितरण कर रहा है।

Kumardhubi News

धनबाद के विधायक राज सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ व्रतियों के बीच साड़ी और गंगाजल का वितरण कर रहे हैं। वे पिछले कई वर्षों से इस सेवा कार्य में जुटे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी इस अभियान में उनका सहयोग कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा नेता और आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक कुंभनाथ सिंह भी छठ व्रतियों की सेवा में सक्रिय हैं। वे 'दे सेना' के बैनर तले पूरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में साड़ी वितरण अभियान चला रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में व्रतियों को साड़ी दी जा रही है। इस कार्य में भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे हैं।

झरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक रागिनी सिंह भी छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण कर रही हैं। वे अपने पति और धनबाद के मेयर संजीव सिंह के साथ इस सेवा कार्य में शामिल हो रही हैं। इधर, चिरकुंडा नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा नेता अशोक मंडल, चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी की ओर से भी व्रतियों के बीच साड़ी और गेहूं का वितरण किया जा रहा है।

200 व्रतियों के बीच साड़ी और धोती का वितरण

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शुक्रवार को शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत की मुखिया अनामिका देवी और बाणी मंदिर क्लब की ओर से छठ व्रतियों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 200 साड़ी और 10 धोती बांटी गईं।

मुखिया अनामिका देवी ने कहा कि छठ आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जरूरतमंद व्रतियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, प्रभाकर कुमार, मुन्ना यादव, अशोक कुमार, गौतम सिंह, कोविड पासवान, पंपू पासवान, प्रभात कुमार, विक्की पासवान, पप्पू शाह और शंकर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने वितरण कार्य में सहयोग किया।

खरीद मूल्य पर फल उपलब्ध करा रही समिति

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सूर्योदय सेवा समिति की ओर से चिरकुंडा स्थित गांजा गली मोड़ के समीप खरीद मूल्य पर फल बिक्री केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन चिरकुंडा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और समाजसेवी दशरथ साव ने किया।

समिति के श्यामा गाडिया ने बताया कि यह फल बिक्री केंद्र वर्ष 2024 में शुरू किया गया था। इसके माध्यम से प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान व्रतियों को खरीद मूल्य पर फल उपलब्ध कराए जाते हैं। समिति का उद्देश्य छठ व्रतियों को उचित मूल्य पर फल उपलब्ध कराकर पर्व के दौरान उनकी सुविधा में सहयोग करना है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आज खरना, धनबाद में 6 लाख लीटर दूध से बनेगा महाप्रसाद

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज खरना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।