विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: आज खरना, धनबाद में 6 लाख लीटर दूध से बनेगा महाप्रसाद

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:24 AM (IST)

Dhanbad Chhath 2026: धनबाद में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का व्रत है, जिसके लिए लगभग 6.4 लाख लीटर दूध से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा।

खरना का प्रसाद तैयार करतीं छठ व्रतियां। (एआइ फोटो)

खरना का प्रसाद तैयार करतीं छठ व्रतियां। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. खरना व्रत के लिए धनबाद में दूध की भारी मांग।

  2. लगभग 6.4 लाख लीटर दूध से बनेगा खरना का प्रसाद।

  3. ग्वालों और डेयरी कंपनियों ने की विशेष आपूर्ति व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Chhath 2026 Kharna Parv: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन नहाय-खाय था। आज शनिवार को दूसरे दिन खरना का व्रत है। छठ व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खरना का प्रसाद तैयार करेंगी।

दूध, गुड़ और अरवा चावल से खीर का प्रसाद बनाया जाएगा। खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। रविवार की शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न होगा।

धनबाद कोयलांचल छठमय हो चुका है। चहुंओर छठ के गीत गूंज रहे हैं। पोखर, तालाब और नदियों के किनारे घाट तैयार किए जा रहे हैं। शहर में घरों और अपार्टमेंट की छतों पर टैंकों में पानी भरकर भी घाट तैयार किए जा रहे हैं।

महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को कोयलांचल में खरना (लोहंडा) का अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारी चल रही है।

इस अवसर पर व्रतियों द्वारा बनाए जाने वाले विशेष खीर के महाप्रसाद के कारण धनबाद में दूध की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, सामान्य दिनों की तुलना में शनिवार को शहर में दूध की खपत लगभग तीन गुना बढ़ गया है। यानि कि आज खरना का प्रसाद लगभग 6.4 लाख लीटर दूध से तैयार किया जाएगा।

इधर व्रतियों की सुविधा के लिए लोगों ने पहले से ही स्थानीय ग्वालों और दूध बूथों पर अग्रिम बुकिंग कर रखी थी, ताकि महाप्रसाद निर्माण में किसी तरह की कमी न रहे। आंकड़ों के मुताबिक, खरना के दिन प्रत्येक व्रती के परिवार में 10 से 30 लीटर तक गाय के दूध उपयोग प्रसाद बनाने के लिए करते है।

इस भारी मांग को पूरा करने के लिए शहर के 65 बड़े और 40 छोटे खटालों समेत कुल 105 ग्वाल खटालों से लगभग 2.5 लाख लीटर दूध की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। खटाल संचालक जयदेव महतो और बीरेंद्र महतो ने बताया कि व्रतियों को पर्याप्त दूध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होटलों, चाय दुकानों और नियमित घरेलू ग्राहकों की सप्लाई दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखनी पड़ी।

दूसरी ओर, पैकेट बंद दूध की बिक्री भी रिकार्ड स्तर पर रही और विभिन्न डेयरी कंपनियों ने करीब चार लाख लीटर दूध बाजार में उतारा। सुधा डेयरी के धनबाद-बोकारो सेल्स हेड आरके रमन के अनुसार शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक जिले में सुधा के करीब 1.5 लाख लीटर दूध की खपत होगी।

इसी तरह मेघा डेयरी के मार्केटिंग हेड अमृतेश कुमार के अनुसार दो दिनों में 1.25 लाख लीटर दूध के आर्डर पूरे किए गए।

वहीं अमूल के स्टेट हेड प्रणव कुमार ने धनबाद में 95 हजार लीटर तथा अन्य निजी कंपनियों ने करीब 40 हजार लीटर दूध की आपूर्ति की। कंपनियों द्वारा पहले से की गई विशेष व्यवस्था के चलते पूरे जिले में दूध की किल्लत नहीं होने दी गई।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज खरना

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: कहीं नहीं दिखेगी ऐसी आस्था, बच्चों को लांघकर व्रती देती हैं आयुष्मान का आशीर्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।