Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Local Body Elections 2021: मई में हो सकता नगर निगम का चुनाव, निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति से बढ़ी सरगर्मी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 10 Feb 2021 03:39 PM (IST)

    साल 2015 में धनबाद नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद झारखंड सरकार ने स्थानीय निकायक का चुनाव दलगत आधार पर कराने का निर्णय लिया। इसके बाद रांची नगर निगम समेत झारखंड के विभिन्न स्थानों पर दलगत आधार पर चुनाव हुआ।

    Hero Image
    धनबाद नगर निगम और झारखंड के नए निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ( फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी राज्य के निर्वाचन आयुक्त बन गए हैं। इसी के साथ ही अब नगर निगम और पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। धनबाद नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 17 जून 2020 को ही खत्म हो चुका है। धनबाद के साथ ही चास और देवघर नगर निगम का भी चुनाव होगा। डीके तिवारी के निर्वाचन आयुक्त बनने से अब चुनाव होने की प्रबल संभावना है। सूत्रों की माने तो मई-जून में नगर निगम चुनाव हो सकता है। चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दलगत आधार पर होगा चुनाव

    साल 2015 में धनबाद नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद झारखंड सरकार ने स्थानीय निकायक का चुनाव दलगत आधार पर कराने का निर्णय लिया। इसके बाद रांची नगर निगम समेत झारखंड के विभिन्न स्थानों पर दलगत आधार पर चुनाव हुआ। अब धनबाद, चास और देवघर समेत विभिन्न स्थानीय निकायों की बारी है। चर्चा कि धनबाद सीट ओबीसी हो सकती है। ऐसे में कई नए चेहरे मेयर और डिप्टी मेयर के लिए सामने आ रहे हैं।

    कोरोना के कारण समय पर नहीं हुआ चुनाव

    25 मार्च, 2020 को कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लग गया। इस कारण निर्धारित समय पर मई, 2020 में धनबाद समेत अन्य नगर निगमों का चुनाव नहीं हो सका। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त की कुर्सी खाली पड़ी थी। इससे राज्य निर्वाचन आयोग का काम-काज ठप था। अब जब डीकी तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए हैं तो जल्द ही चुनाव की संभावना बढ़ गई है। 

    55 में 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

    2011 की जनगणना के अनुसार धनबाद नगर निगम की आबादी लगभग 14 लाख है। कुल 55 वार्ड के लिए चुनाव होना है। निगम चुनाव में पिछली बार की तरह इस बार भी 55 में से 26 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए हैं। महिलाओं के आरक्षित वार्डों में बदलाव किया गया है। इस कारण 19 पार्षद वर्तमान वार्ड से नहीं लड़ पाएंगे इनका वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है। वार्डवार आरक्षण की सूची 2019 में ही जारी कर दी गई थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला पंचायती राज विभाग की देखरेख में आरक्षण सूची तैयार की गयी थी। इसमें फेरबदल होने की भी संभावना है।

    नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

    महिलाओं के लिए जो वार्ड रिजर्व हुए, वहां के पार्षद अगला चुनाव उस वार्ड से नहीं लड़ पाएंगे। इनमे निर्मल मुखर्जी (वार्ड 26), प्रियरंजन (25), अंकेश राज (27), मो निसार(14), देवाशीष पासवान (10),   विनोद गोस्वामी(01), विनायक गुप्ता(02), राममूर्ति सिंह(04), राजेंद्र  प्रसाद(05), नंद दुलाल सेन गुप्ता (07), महावीर पासी (08), राकेश राम (32),   निरंजन कुमार (35), शैलेंद्र कुमार सिंह (37), शिव कुमार यादव (39), अनुरंजन  कुमार सिंह (41), विनय कुमार रजवार(42),  संजय यादव (47) और चंदन कुमार महतो  (वार्ड 50) शामिल हैं।

    कोटिवार आरक्षण में नहीं किया गया है बदलाव

    वर्ष 2015 के चुनाव में भी 26 वार्ड विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इस बार वार्ड में राउंडवार आरक्षण तय किया गया है। जातिगत आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ सभी वर्गों की महिला सीट को पुरुष वर्ग में बदल दिया गया है।

    इस बार की वार्डवार आरक्षण की सूची

    वार्ड कोटि महिला व अन्य की स्थिति

    01 पिछड़ा वर्ग महिला पिछड़ा

    02 अनारक्षित महिला सामान्य

    03 पिछड़ा वर्ग महिला पिछड़ा

    04 अनुसूचित जाति  अन्य सामान्य

    05 अनुसूचित जाति  महिला एससी

    06 पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा

    07 अनारक्षित महिला सामान्य

    08 अनुसूचित जाति  महिला एससी महिला

    09 अनुसूचित जाति अन्य एससी महिला

    10 अनारक्षित महिला सामान्य

    11 अनारक्षित महिला सामान्य महिला

    12 पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा महिला

    13 अनुसूचित जाति अन्य एससी महिला

    14 पिछड़ा वर्ग महिला पिछड़ा अन्य

    15 पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा महिला

    16 पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा महिला

    17 पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा महिला

    18 पिछड़ा वर्ग अन्य  पिछड़ा महिला

    19 पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा महिला

    20 अनारक्षित अन्य सामान्य

    21 अनारक्षित महिला सामान्य महिला

    22 अनारक्षित अन्य सामान्य अन्य

    23 अनारक्षित महिला सामान्य महिला

    24 अनारक्षित अन्य             सामान्य महिला

    25 अनारक्षित महिला            सामान्य अन्य

    26 अनारक्षित  महिला          सामान्य अन्य

    27 अनारक्षित महिला           सामान्य अन्य

    28 अनारक्षित अन्य            सामान्य अन्य

    29 अनारक्षित महिला           सामान्य महिला

    30 अनारक्षित अन्य           सामान्य महिला

    31 अनारक्षित अन्य           सामान्य महिला

    32 पिछड़ा वर्ग महिला         पिछड़ा वर्ग

    33 अनारक्षित अन्य          सामान्य महिला

    34 अनुसूचित जाति अन्य     एससी महिला

    35 अनुसूचित जाति महिला    एससी अन्य

    36 पिछड़ा वर्ग      महिला    पिछड़ा अन्य

    37 अनारक्षित  अन्य         सामान्य अन्य

    38 अनारक्षित अन्य         एससी अन्य

    39 पिछड़ा वर्ग महिला       पिछड़ा अन्य

    40 अनारक्षित अन्य        सामान्य अन्य

    41 पिछड़ा वर्ग महिला      पिछड़ा अन्य

    42 अनुसूचित जाति महिला  एससी अन्य

    43 पिछड़ा वर्ग अन्य       पिछड़ा महिला

    44 अनारक्षित अन्य       सामान्य महिला

    45 पिछड़ा वर्ग अन्य       पिछड़ा महिला

    46 अनुसूचित जाति अन्य   एससी महिला

    47 पिछड़ा वर्ग  महिला     पिछड़ा अन्य

    48 अनारक्षित  अन्य       सामान्य अन्य

    49 अनारक्षित महिला       सामान्य अन्य

    50 अनारक्षित महिला      सामान्य अन्य

    51 अनारक्षित महिला       सामान्य महिला

    52 अनारक्षित अन्य         सामान्य महिला

    53 अनारक्षित अन्य        सामान्य महिला

    54 अनारक्षित अन्य        सामान्य महिला

    55 अनुसूचित जाति अन्य   एसटी अन्य