विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:51 PM (IST)

Dhanbad-Alleppey Express के एसी कोच से कतरास रेलवे स्टेशन के समीप धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

कतरास रेलवे स्टेशन के समीप धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकलता धुआं। (फोटो जागरण)

कतरास रेलवे स्टेशन के समीप धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकलता धुआं। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुआं।

  2. ब्रेक बाइंडिंग को धुआं निकलने का कारण बताया गया।

  3. जांच के बाद ट्रेन 15 मिनट देरी से गंतव्य को रवाना।

संवाद सूत्र, कतरास (धनबाद)। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के कतरासगढ़ स्टेशन से कुछ दूरी पर कतरी नदी पुल के समीप रविवार को धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से अचानक धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। धुआं निकलता देख ट्रेन को कतरी नदी पुल पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। इसके बाद ट्रेन को कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया, जहां संबंधित एसी कोच की तकनीकी जांच की गई।

जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने पर ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। तकनीकी समस्या दूर होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस धनबाद से खुलकर रांची होते हुए केरल के अलेप्पी तक जाती है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस की एसी बोगी में फायर अलार्म बजने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस में रात के दो बजे बजा फायर अलार्म, सामान छोड़ भागे यात्री

यह भी पढ़ें- सेल और कोल इंडिया में लोहा-कोयला चोरी पर सीबीआई का शिकंजा, कई अधिकारी रडार पर