विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद कोर्ट में आरोपी को पकड़ने पहुंची RPF की टीम पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, सब-इंस्पेक्टर हिरासत में

By Ajay BhattEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 12 Oct 2026 04:24 PM (IST)

Dhanbad News: धनबाद में रेलवे के ओवरहेड तार चोरी के आरोपी के आत्मसमर्पण के दौरान कथित आरपीएफ कर्मियों ने एक ...और पढ़ें

HighLights

  1. आरोपी को पकड़ने आए कथित आरपीएफ कर्मियों ने अधिवक्ता पर हमला किया।

  2. अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह पर जानलेवा हमला, चश्मा टूटा, अंगूठी छीनी।

  3. एक कथित आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Advocate-RPF Dispute: रेलवे के ओवरहेड तार चोरी के मामले में सरेंडर करने आए आरोपी को पकड़ने के लिए कथित आरपीएफ कर्मियों ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

पीड़ित अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महुदा रेल थाना कांड संख्या 4/26 के आरोपी कुणाल साव की ओर से रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण की याचिका दाखिल की गई थी।

सोमवार सुबह करीब 12 बजे सादे लिबास में चार-पांच लोग उनके चेंबर में आए। वे खुद को आरपीएफ का सब-इंस्पेक्टर और जवान बता रहे थे। उन्होंने आरोपी कुणाल साव को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद वे लोग वहां से चले गए।

दोपहर करीब 1:30 बजे जब अधिवक्ता आरोपी को लेकर न्यायालय जा रहे थे, तभी सादे लिबास में आए चार-पांच लोगों ने दोबारा कुणाल साव को घसीटकर ले जाने का प्रयास किया।

इस दौरान कथित आरपीएफ कर्मियों ने अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह पर हमला कर उनका गला दबा दिया। उनका चश्मा तोड़ दिया और हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली। आरोप है कि उन्होंने एक जूनियर महिला अधिवक्ता के साथ भी अभद्रता की।

घटना की जानकारी मिलते ही एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान मारपीट कर रहे कथित आरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर को पकड़ लिया गया और उसे थाने के सुपुर्द कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।

यह भी पढ़ें- DVC: मैथन में घरों में घुस रहे जंगली जीव, अब कांटेदार साही की दस्तक; स्वच्छता और सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें- हर महीने 5 हृदय रोगियों की मुफ्त एंजियोप्लास्टी, स्टेंट भी फ्री; Jeevan Rekha Trust का बड़ा एलान