विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के नौ व्यस्त रेलवे फाटक होंगे खत्म, पांच पर आरओबी और चार पर बनेगा आरयूबी

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:43 PM (IST)

धनबाद जिले के नौ व्यस्त रेलवे फाटकों पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) और अंडरपास (आरयूबी) का निर्माण होगा। 

धनबाद के नौ रेलवे फाटकों पर आरओबी-आरयूबी निर्माण को रेलवे की तकनीकी सहमति।(सांकेतिक फोटो)

धनबाद के नौ रेलवे फाटकों पर आरओबी-आरयूबी निर्माण को रेलवे की तकनीकी सहमति।(सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद जिले के नौ व्यस्त रेल फाटकों पर रोड ओवरब्रिज-अंडरपास आरओबी और आरयूबी का निर्माण होगा। इनमें पांच पर आरओबी और चार फाटकों को बंद कर अंडरपास आरयूबी निर्माण किया जाएगा।

सांसद ढुलू महतो ने सेतु भारतम परियोजना के तहत जिले के रेलवे फाटकों को हटाने के लिए रेलवे से तकनीकी सहमति और आंकड़े मांगे थे। इसके जवाब में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने पत्र भेजकर फाटकों की स्थिति बताई है।

डीआरम ने बताया है कि सभी नौ फाटकों पर आरओबी-आरयूबी का निर्माण तकनीकी रूप से संभव है। इनमें से पांच फाटकों पर रोड ओवर ब्रिज और चार फाटकों पर रोड अंडर ब्रिज बनाया जा सकता है।

आरओबी-आरयूबी प्रोजेक्ट की स्थिति

- कतरास क्षेत्र के लिलोरी गेट पर ओवर ब्रिज बनाना संभव है। एनएचएआइ अधिकारियों के अनुसार ब्रिज निर्माण की कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ रेलवे ने इस फाटक को चौड़ा करने का काम वित्त वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित किया है।

- सोनारडीह फाटक पर ओवर ब्रिज संभव है। एनएचएआइ अधिकारियों के अनुसार इसकी प्रक्रिया चल रही है। इस फाटक को चौड़ा करने का काम भी रेलवे ने 2026-27 में प्रस्तावित किया है।

- फुलारीटांड़ फाटक पर भी ओवर ब्रिज संभव है। धनबाद-चंद्रपुरा लाइन बंद होने के कारण निर्माण विभाग ने यह काम रोक दिया था। इस काम को वर्ष 2026-27 में फिर से प्रस्तावित किया जाएगा।

- प्रधानखंता-गोविंदपुर मार्ग के फाटक पर ओवर ब्रिज संभव है। इसका सामान्य व्यवस्था ड्राइंग स्वीकृत हो चुका है। डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसी सेक्शन के एक अन्य फाटक पर भी ओवर ब्रिज संभव है और सामान्य व्यवस्था ड्राइंग व डीपीओ तैयार किए जा रहे हैं।

- धनबाद मेन लाइन के दो रेल फाटकों पर अंडरपास संभव है। सामान्य व्यवस्था ड्राइंग व डीपीआर तैयार किए जा रहे हैं।

- धनबाद-बराकर मेन लाइन पर अंडरपास का विस्तृत प्राक्कलन स्वीकृत हो चुका है, सामान्य व्यवस्था ड्राइंग भी स्वीकृत है और काम शुरू होना है।

इन स्थानों पर रोड ओवरब्रिज

लिलोरी गेट रेलवे फाटक - आरओबी
फुलारीटांड़ रेलवे फाटक - आरओबी
सोनारडीह रेलवे फाटक - आरओबी
प्रधानखंता-गोविंदपुर मार्ग रेलवे फाटक आरओबी
धनबाद-गोमो रेल मार्ग के तेतुलमारी - आरओबी

इन स्थानों पर अंडरपास

केंदुआ रोड रेल फाटक - आरयूबी
भूली - आरयूबी
धनबाद-बराकर मेन लाइन रेल फाटक -आरयूबी
कतरास-सिजुआओलवे फाटक - आरयूबी

यह भी पढ़ें- चक्रवात अकवान से बदलेगा झारखंड का मौसम, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें- मकान मालिक ने शिक्षिका को नशीली मिठाई खिलाकर किया दुष्कर्म अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।