चक्रवात अकवान से बदलेगा झारखंड का मौसम, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर धनबाद समेत झारखंड में दिखेगा, जिससे गुरुवार दोपहर ...और पढ़ें

धनबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान का असर धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में दिखेगा। मौसम केंद्र रांची ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में राज्य के कई हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटे तक शुष्क रहे मौसम में गुरुवार से बदलाव आनेवाला है। 20 नवंबर की दोपहर तक चक्रवात के आंध्र प्रदेश व ओडिशा तट को पार करने का अनुमान है। इसके असर से गुरुवार दोपहर या शाम से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
आंधी व वज्रपात की भी संभावना है। 20 व 21 को धनबाद समेत उत्तर पूर्व के कई हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि चक्रवात को लेकर पैनिक होने से बचें, पर गर्जन व वज्रपात के दौरान सतर्क रहें।
संभावित प्रभाव
- कच्चे मकान, झुग्गी-झोपड़ी व कमजोर दीवारों को आंशिक या भारी क्षति पहुंचने का खतरा
- नदी-जलाशयों के जलस्तर पर अचानक वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा
- आंधी-तूफान से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना
- खुले स्थानों पर वज्रपात लोगों व मवेशियों को घायल कर सकता है, सतर्कता बरतें
- दृश्यता कमजोर होने के कारण सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ने की आशंका
अगले सप्ताह के लिए निकाल लें स्वेटर-जैकेट
बुधवार की सुबह मौसम में ठंडक घुली रही। दिन में भी गर्माहट का असर कम रहा। शाम का सर्द रहा तो रात में ठंडक और बढ़ गई। समुद्री बादलों की आवाजाही बढ़ने से गुरुवार से न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने का अनुमान है।
अगले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। 17 डिग्री से बढ़ कर 21 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम साफ होते ही तेज ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है। सोमवार से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट शुरू होगी।
न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। सात-आठ डिग्री गिरावट से ठंड बढ़ेगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।
ऐसे गिरेगा पारा
गुरुवार 27 19
शुक्रवार 23 21
शनिवार 23 21
रविवार 27 21
सोमवार 27 18
मंगलवार 27 14
बुधवार 27 14
गुरुवार 27 13
शुक्रवार 26 13
यह भी पढ़ें- 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुसीबत, धनबाद में अस्पताल पहुंचना हुआ महंगा और मुश्किल
यह भी पढ़ें- मकान मालिक ने शिक्षिका को नशीली मिठाई खिलाकर किया दुष्कर्म अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।