विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मकान मालिक ने शिक्षिका को नशीली मिठाई खिलाकर किया दुष्कर्म अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

Dhanbad Landlord Rapes Teacher: एक शिक्षिका ने अपने मकान मालिक पर नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

धनबाद के वासेपुर में मकान मालिक ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

धनबाद के वासेपुर में मकान मालिक ने शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Wasseypur Landlord Rapes Teacher: सरायढेला में रह रही एक शिक्षिका ने अपने मकान मालिक मिराज अहमद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

शिक्षिका का आरोप है कि मकान मालिक ने जनवरी 2024 में जन्मदिन के बहाने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो भी बना लिया गया।

इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। सरायढेला थाना में दिए आवेदन में 23 वर्षीय शिक्षिका ने बताया है कि वर्ष 2022 में वह वासेपुर आरामोड़ निवासी मिराज अहमद से सात हजार रुपये मासिक किराये पर एक फ्लैट लिया था।

मकान मालिक होने के नाते मिराज अक्सर हाल चाल पूछने के बहाने उसके फ्लैट पर आता था। उम्र अधिक होने के कारण वह उसे अंकल कहकर बुलाती थी।

जनवरी 2024 में एक रात करीब आठ बजे मिराज मिठाई लेकर उसके फ्लैट पर पहुंचा और अपना जन्मदिन होने की बात कहकर उसे मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान मिराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। शिक्षिका के अनुसार, होश में आने के बाद उसने आरोपित से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार उसके फ्लैट पर आता और दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं, उसे होटल में ले जाकर भी यौन शोषण किया गया। पीड़िता का दावा है कि आरोपित करीब 20 से 25 बार उसे होटल ले जा चुका है।

शिक्षिका ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसने अपनी कमाई से फ्लैट में फ्रिज, अलमारी, पलंग, सोफा, वाशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू सामान खरीदे थे। इसके अलावा करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और एक स्कूटी भी थी।

दीपावली के दौरान वह अपनी मां के घर गई हुई थी। नौ नवंबर को जब फ्लैट पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और मकान मालिक ने अपना ताला लगा दिया था। आरोप है कि फ्लैट का सारा सामान गायब था।

विरोध करने पर मिराज ने अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी और गाली-गलौज कर उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर सरायढेला थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- JAC Exam: फीस वृद्धि वापस लेने के बावजूद छात्रों को राहत नहीं, धनबाद के परीक्षार्थियों पर 1.10 करोड़ का बोझ

यह भी पढ़ें- QS Sustainability Ranking 2027: आइआइटी-आइएसएम धनबाद ने लगाई 15 स्थान की छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में 683वां स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।