JAC Exam: फीस वृद्धि वापस लेने के बावजूद छात्रों को राहत नहीं, धनबाद के परीक्षार्थियों पर 1.10 करोड़ का बोझ
JAC ने 2027 की परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस ले ली है, लेकिन 2026 में बढ़ी फीस के कारण धनबाद के ...और पढ़ें

JAC Exam 2027: मैट्रिक-इंटर की फीस बढ़ोतरी से धनबाद के छात्रों पर बढ़ा 1.10 करोड़ का बोझ। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
जैक ने 2027 की परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस ली।
धनबाद के छात्रों पर 1.10 करोड़ का आर्थिक बोझ।
2026 में फीस में 30-32% की बड़ी वृद्धि हुई।
आशीष सिंह, धनबाद। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क बढ़ाकर भले ही वापस ले ली, लेकिन पिछले वर्ष बढ़ाई गई फीस ने ही छात्रों पर काफी आर्थिक बोझ डाल दिया है।
धनबाद जिले से इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में कुल 51,829 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें मैट्रिक के 26,053 और इंटर के 25,116 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पिछले वर्ष भी लगभग इतने ही छात्र शामिल हुए थे।
जैक के फीस बढ़ोतरी के फैसले ने पिछले वर्ष ही धनबाद के परीक्षार्थियों पर लगभग एक करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपये का सीधा अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा दिया था। पिछले वर्ष की बढ़ी हुई फीस का असर इस वर्ष भी छात्रों पर दिख रहा है।
2026 में शुल्क में 30 से 32 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसे जैक के इतिहास की सबसे बड़ी वृद्धि माना गया था।
बिना विलंब शुल्क न्यूनतम बढ़ोतरी प्रति छात्र 240 रुपये के आकलन के आधार पर 26,053 मैट्रिक परीक्षार्थी पर फीस वृद्धि पर 6,252,720 रुपये और प्रति छात्र 190 रुपये के आकलन के आधार पर 25,116 इंटर परीक्षार्थी पर 4,772,040 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करते हैं तो यह आर्थिक बोझ और भी अधिक बढ़ जाएगा।
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क फार्म भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर और विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने की तिथि 27 नवंबर से चार दिसंबर तक निर्धारित है।
मैट्रिक परीक्षा शुल्क
श्रेणी 2025 2026 2027
रेगुलर छात्रा 740 980 980
ओबीसी, एससी, एसटी छात्र 740 980 980
सामान्य व ईडब्ल्यूएस छात्र 940 1,180 1,180
प्राइवेट छात्रा 940 1,180 1,180
प्राइवेट छात्र 940 1,180 1,180
इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क
श्रेणी 2025 2026 2027
रेगुलर छात्रा 910 1,100 1,100
ओबीसी, एससी, एसटी छात्र 910 1,100 1,100
सामान्य व ईडब्ल्यूएस छात्र 1,210 1,400 1,400
प्राइवेट छात्रा 1,210 1,400 1,400
प्राइवेट छात्र 1,210 1,400 1,400
यह भी पढ़ें- QS Sustainability Ranking 2027: आइआइटी-आइएसएम धनबाद ने लगाई 15 स्थान की छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में 683वां स्थान
यह भी पढ़ें- धनबाद में कोयले की लूट की खुली छूट, रोकने के लिए 'सुपर एसपी' की भूमिका में विधायक अरूप चटर्जी
वर्ष 2026 में परीक्षा शुल्क में 30 से 32 फीसदी तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई थी। सरकारी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों पर लगातार बढ़ता यह आर्थिक बोझ जायज नहीं है। अधिकतर बच्चे ग्रामीण परिवेश से आते हैं। फीस कम करनी चाहिए, विलंब शुल्क का प्राविधान नहीं होना चाहिए।
मनोज मिश्रा, महासचिव, झारखंड अभिभावक महासंघ