विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुसीबत, धनबाद में अस्पताल पहुंचना हुआ महंगा और मुश्किल

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM (IST)

धनबाद में 108 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं।

108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुसीबत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुसीबत (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. 108 एंबुलेंस कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

  2. धनबाद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गईं।

  3. मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य भर में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। रांची मुख्यालय स्थित एंबुलेंस चालक संघ के आह्वान पर जिले के सभी एंबुलेंस कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। 

इस अचानक हुई हड़ताल के कारण धनबाद जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

धनबाद जिले में कुल 37 एंबुलेंस

धनबाद जिले में कुल 37 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा था। हड़ताल के फैसले के बाद इन सभी वाहनों के पहिए पूरी तरह से थम गए हैं। आंदोलन में जिले के लगभग 150 एंबुलेंस चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) कर्मी शामिल हैं। 

एंबुलेंस चालक संघ के धनबाद जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। संघ द्वारा पहले भी कई बार हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। 

जिलाध्यक्ष का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस ध्यान नहीं दे रही थी। ऐसे में कर्मचारियों के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

मरीजों की बढ़ी परेशानी

एसएनएमएमसीएच में गिरिडीह से मुनेश्वर आए हैं, उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से निजी वाहन से धनबाद आना पड़ा है। 1500 रुपए निजी वाहन को देने पड़े हैं। कहा कि एंबुलेंस सेवा मिलने से राहत मिलती थी, लेकिन अब परेशानी हो रही है। 

वहीं, प्रसव के लिए आने वाले गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने सरकारी केंद्रों को एंबुलेंस को अलर्ट किया है, गंभीर मरीजों को इन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने के कहा है।

यह भी पढ़ें- JAC Exam: फीस वृद्धि वापस लेने के बावजूद छात्रों को राहत नहीं, धनबाद के परीक्षार्थियों पर 1.10 करोड़ का बोझ


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।