Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवर ने भाभी पर गड़ा रखी थी बुरी नजर, भाई के मरते ही किया कारनामा; पीड़िता ने धनबाद पुलिस को बताई हैरान करने वाली बात

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 01:37 PM (IST)

    महिला ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2016 में हीरापुर के युवक से हुई थी। वह बोकारो की रहने वाली है। शादी के 5 वर्ष के बाद 2021 में उसके पति की मौत हो गई। वह अपने पति के मोबाइल से अपना फेसबुक आइडी चलाती थी।

    Hero Image
    देवर ने भाभी की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड की ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता,धनबाद। अपनी ही विधवा भाभी का फेसबुक आइडी से उसकी अश्लील तस्वीर आवाज के साथ वीडियो फॉर्मेट में उसके देवर ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर लिया। इस वीडियो को जब उसकी भाभी ने देखा तो धनबाद महिला थाना में आकर शिकायत की। महिला थाना की पुलिस ने उसके देवर की तलाश में उसके घर गई। हालांकि उसका देवर नहीं मिला। जिसके बाद महिला के सास -ससुर को थाना लाया गया। उनको देख महिला ने थाना में काफी हो हंगामा भी किया। महिला थाना के डर से देवघऱ भूमिगत हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद से देवर रखता था बुरी नजर

    बोकारो की महिला ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2016 में हीरापुर के युवक से हुई थी। वह बोकारो की रहने वाली है। शादी के 5 वर्ष के बाद 2021 में उसके पति की मौत हो गई। वह अपने पति के मोबाइल से अपना फेसबुक चलाती थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके चली गई मगर वह मोबाइल उसी के घर में रह गया। इसके बाद उसके देवर ने ऐसी हरकत की। वही मामले में महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके देवर की तलाश की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा।

    पहले से भाभी पर रखता था बुरी नजर

    महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि उसका देवर पहले से उस पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर उसने एक दो बार उससे छेड़छाड़ की कोशिश भी घर में की। इसकी शिकायत उसने अपने पति और सास-ससुर से भी की थी। जिसके बाद उसके देवर की धुनाई घर में ही हुई थी। उसके बाद वह उससे दूर दूर रहने लगा था। मगर उसके पति की मौत के बाद वह फिर से ऐसी हरकत करने लगा था। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner