2017 से बंद सवा सौ साल पुरानी ट्रेन का यात्रियों को इंतजार, सांसद जोर लगाएं तो पटरी पर होगी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर की वापसी
धनबाद से चंद्रपुरा के बीच दौड़ने वाली लगभग सवा सौ साल पुरानी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर को चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। 15 जून 2017 से पहले धनबाद से चंद्रपुरा मूरी व रांची के बीच दोनों ओर से छह पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं। रेलबंदी के दौरान सभी ट्रेनें छीन ली गईं। अब सिर्फ इसी ट्रेन को चलाने में आनाकानी की जा रही है।

तापस बनर्जी, धनबाद। धनबाद से चंद्रपुरा के बीच दौड़ने वाली लगभग सवा सौ साल पुरानी धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर अब भी फाइलों में कैद है। तकरीबन सात वर्षाें से बंद ट्रेन को लेकर कई बार घोषणाएं हुईं पर पटरी पर नहीं उतर सकी।
सांसदों ने जोर लगाया तो बन सकती है बात
धनबाद से चंद्रपुरा, मूरी और रांची के बीच हर दिन कई फेरे लगाने वाली ट्रेन के एक फेरे के लिए संशोधित टाइम टेबल के साथ महीनों पहले प्रस्ताव पूर्व मध्य रेल मुख्यालय भेजा गया। बावजूद अब तक फाइल धूल फांक रही है।
अब 29 को होने वाली सांसदों की बैठक ने एक बार फिर उम्मीद जगा दी है। ट्रेन धनबाद और गिरिडीह दोनों लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरती है। धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह व गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जोर लगाया, तो ट्रेन पटरी पर लौट सकती है।
धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर समेत छह ट्रेनें छीन ली, एक देने में आनाकानी
15 जून 2017 से पहले धनबाद से चंद्रपुरा, मूरी व रांची के बीच दोनों ओर से छह पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं। रेलबंदी के दौरान सभी ट्रेनें छीन ली गईं। अब छह के बदले सिर्फ धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर चलाने में भी रेलवे आनाकानी कर रही है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
बंद इन ट्रेनों के बदले चाहिए धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर
- 53341 धनबाद -मूरी पैसेंजर
- 53342 मूरी -धनबाद पैसेंजर
- 53335 धनबाद -रांची पैसेंजर
- 53336 रांची -धनबाद पैसेंजर
- 53339 धनबाद -चंद्रपुरा पैसेंजर
- 53340 चंद्रपुरा- धनबाद पैसेंजर
धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर के लिए प्रस्तवित नया टाइम टेबल
धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर
धनबाद - सुबह 7:30
कुसुंडा - सुबह 7:42
बांसजोड़ा - सुबह 7:57
सिजुआ - सुबह 8:07
कतरासगढ़ - सुबह 8:28
सोनारडीह - सुबह 8:37
फुलवारटांड़ - सुबह 8:49
जमुनियाटांड़ - सुबह 9:00
चंद्रपुरा - सुबह 9:30
चंद्रपुरा -धनबाद पैसेंजर
चंद्रपुरा - दोपहर 2:20
जमुनियाटांड़ - दोपहर 2:37
फुलवारटांड़ - दोपहर 2:48
सोनारडीह - दोपहर दोपहर 3:04
कतरासगढ़ - दोपहर 3:16
सिजुआ - दोपहर 3:26
बांसजोड़ा - दोपहर 3:35
कुसुंडा - दोपहर 3:52
धनबाद - शाम 4:10
धनबाद डीआरएम कार्यालय में होगी बैठक
सांसदों के साथ पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल की बैठक 29 दिसंबर को धनबाद डीआरएम कार्यालय में होगी। मंडल समिति की बैठक आगामी बजट को ध्यान में रख कर बुलाई गई है। बैठक में धनबाद रेल मंडल के अधीन झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सांसदों को न्योता भेजा गया है।
संबंधित सांसदों को उनके क्षेत्र से जुड़े प्रस्ताव भेजने का आग्रह भी किया गया है। सांसदों के प्रस्ताव पर रेलवे अपना जवाब तैयार करेगी और बैठक के दौरान इससे उन्हें अवगत भी कराएगी। मंडल व जोन स्तर के प्रस्तावों पर कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। नई ट्रेन चलाने जैसे रेलवे बोर्ड स्तरीय प्रस्ताव मंत्रालय को अग्रसारित किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।