विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेशी 'अर्नब' की विदाई, अब देशी 'ढोल' से गूंजेगा धनबाद का आसमान; तमिल परंपरा से जुड़ा है मोरासु नाम

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:10 AM (IST)

Cyclone Morasu: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मोरासु का असर धनबाद में दिखेगा, जिससे अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चक्रवात के कारण धनबाद के आसमान में छाए बादल।

चक्रवात के कारण धनबाद के आसमान में छाए बादल।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब ने विदाई ले ली है। उसके जाते ही अब दूसरे समुद्री चक्रवात मोरासु ने अपनी बाहें फैला दी है। अर्नब का नामकरण बांग्लादेश ने किया था। इस बार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का नाम मोरासु के तौर पर भारत ने दिया है।

मोरासु प्राचीन वाद्ययंत्र ड्रम यानी ढोल का तमिल नाम है। इसके असर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मंगलवार को चक्रवात के अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदलने से मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधि भी शुरू होने के आसार हैं।

मौसम केंद्र रांची से जारी अपडेट में बताया गया कि अगले दो-तीन दिन राज्य के कई हिस्से में चक्रवात का प्रभाव दिख सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पांच नवंबर से साफ होगा मौसम, दिवाली से पहले निकाल लें स्वेटर

लगभग एक सप्ताह से आसमान में बादलों की आवाजाही ने ठंड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बादलों की आवाजाही के कारण अगले दो-तीन दिन भी ठंड का असर कम रहेगा।

चार नवंबर तक चक्रवात का असर रहने के बाद पांच नवंबर से मौसम साफ होगा। आसमान से बादल छंटते ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 23 डिग्री से खिसक कर 17 डिग्री पर पहुंच सकता है। ऐसे में दिवाली से पहले की शाम सर्द होने की पूरी संभावना है। स्वेटर और हल्के गर्म कपड़े तैयार रखना बेहतर होगा।

इस सप्ताह तेजी से गिरेगा तापमान

सोमवार 30 23
मंगलवार 30 22
बुधवार 28 21
गुरुवार 29 18
शुक्रवार 29 17
शनिवार 29 17

यह भी पढ़ें- कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला, धनबाद के यात्रियों को झटका

यह भी पढ़ें- नए साल से सस्ता होगा ब्लैक डायमंड और रांची-पटना जनशताब्दी का सफर, हटेगा सुपरफास्ट टैग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।